फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   effect on india america relation after sell of f 16 fighter plane to pak

पाक के साथ समझौते का असर भारत-अमेरिका के संबंधों पर

Fri, 26 Feb 2016 05:23 AM IST
Updated Fri, 26 Feb 2016 05:23 AM IST
विज्ञापन
effect on india america relation after sell of f 16 fighter plane to pak

पाकिस्तान को अमेरिका की तरफ से बेचे जा रहे परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम एफ-16 लड़ाकू विमान की वजह से भारत-अमेरिका के संबंध प्रभावित हो सकते हैं। अमेरिकी सेना के एक शीर्ष कमांडर ने यह आशंका जताई है।

विज्ञापन


अमेरिका के पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमान देने का भारत पहले से ही विरोध करता आ रहा है। अमेरिकी प्रशांत कमांड के कमांडर एडमिरल हैरी हैरिस ने इस करार को लेकर चिंता जताई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि इसका असर भारत-अमेरिका के संबंधों पर पड़ सकता है। उन्होंने यह बात बुधवार को सांसदों के एक कार्यक्रम में कही।

सुरक्षा के क्षेत्र में समझौता करेंगे भारत-अमेरिका

effect on india america relation after sell of f 16 fighter plane to pak

हैरिस अगले हफ्ते भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ इस समझौते के बावजूद भी हमें उम्मीद है कि दोनों देशों के संबंध मजबूत बने रहेंगे।

अमेरिका जल्द ही भारत के साथ सुरक्षा और संचार के क्षेत्र में तीन करार करने की तैयारी कर रहा है। इन करारों से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती मिलेगी। अमेरिकी सेना के शीर्ष कमांडर हैरी हैरिस ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed