फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   effect of cocaine on human brain

कोकीन से बदल जाता है दिमाग का नक्शा

Tue, 27 Aug 2013 07:46 AM IST
Updated Tue, 27 Aug 2013 07:46 AM IST
विज्ञापन
effect of cocaine on human brain

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने अपने शोध में पाया है कि कोकीन लेने के कुछ देर बाद ही मस्तिष्क की सरंचना में परिवर्तन होने लगता है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि चूहों पर किया गया यह प्रयोग मनुष्यों में कोकीन की लत को समझने में कारगर होगा।

विज्ञापन


शोधपत्र नेचर न्यूरोसाइंस में प्रकाशित इस शोध के परिणामों के अनुसार इस ड्रग को लेते ही दिमाग की संरचना बदलने लगी। मस्तिष्क में होने वाले इन परिवर्तन से सीखने और याद करने की क्षमता पर असर पड़ता है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया (यूसी), बर्कले और यूसी, सैन फ्रैंसिस्को के शोध दल ने अपने परीक्षण में देखा कि मस्तिष्क की डेडंट्रिक स्पाइन नामक कोशिका में कोकीन लेने के बाद सूजन आ गई। इन कोशिकाओं में आए इस परिवर्तन से स्मृति के निर्माण का पुरजोर इशारा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने इसे दिमाग का ''लर्निंग एडिक्शन" नाम दिया है।

जिन चूहों के दिमाग में अधिक परिवर्तन हुआ उनमें कोकीन प्राप्त करने की चाह भी बढ़ गई।

वैज्ञानिकों को इस परीक्षण में यह भी पता चला कि इस लत में ड्रग्स लेने के स्थान या माहौल की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

ठोस परिणाम

प्रयोग के दौरान चूहों को दो तरह के चैंबर में जाने की व्यवस्था की गई। दोनों चैंबरों की महक और जमीनी बनावट भिन्न थी।

जब चूहों ने अपनी पसंद का चैंबर चुन लिया तो उन्हें दूसरे नापसंद चैंबर में ले जाकर कोकीन दी गई।

पहली खुराक देने के दो घंटो बाद ही इन चूहों के दिमाग में हुए परिवर्तन को देखा जा सकता था।

इस शोध से जुड़ी रही यूसी बर्कले की प्रोफेसर लिंडा विलब्रेख्त बताती हैं, "हमें जो छवियां मिली हैं उनसे साफ़ पता चलता है कि कोकीन से नए स्पाइन बनने लगे और चूहों के अंदर जितने अधिक स्पाइन बने वो कोकीन के प्रति उतना ज्यादा आसक्त होते गए।"

लिंडा बताती हैं कि कोकीन से दिमाग में होने वाले परिवर्तन से मनुष्य में इसके प्रभाव का अंदाजा लगाया जा सकता है। हम जान सकते हैं कि यह मनुष्य के निर्णय लेने की क्षमता को किस तरह प्रभावित करता है।


किंग्स कॉलेज, लंदन के मनोचिकित्सा विभाग से जुड़े डॉक्टर जेरोम ब्रीन ने बीबीसी से कहा,"इस अध्ययन से ठोस रूप से पता चला है कि मस्तिष्क को किस तरह से कोकीन की लत लगती है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि इस शोध के परिणाम कोकीन की लत का इलाज ढूंढने में कितने उपयोगी होंगे।"

जेम्स गैलाघर/स्वास्थ्य और विज्ञान संवाददाता, बीबीसी न्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed