{"_id":"e979ec5fb2233dfe94f8a29c40c2e304","slug":"economic-condition-birthchart","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी आर्थिक स्थिति पिछले साल से खराब चल रही है।","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
मेरी आर्थिक स्थिति पिछले साल से खराब चल रही है।
आकर्षण कुमार/ मंडी, हिमाचल प्रदेश
Updated Tue, 10 Dec 2013 12:40 PM IST
विज्ञापन
आपकी जन्म कुंडली के अनुसार आपको अभी कुछ समय और परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। लेकिन आपको हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।
विज्ञापन
हो सकता है आने वाले समय में आप कुछ अधिक परेशानी का अनुभव करें। आपकी जन्म कुंडली में कुछ योग परेशानी देने वाले बने हुए हैं। उनमें से एक पुनर्भू योग हैं जिससे आपको काफी संघर्ष करना पड़ रहा है।
वैसे भी जन्म कुंडली में जब शनि महाराज की दशा चलती है तब वह बिना कर्म कराए फल प्रदान नहीं करते हैं और व्यक्ति को आग में तपाकर ही कुछ प्रदान करते हैं।
आप अपने भाग्य को बली बनाने के लिए शनिदेव की पूजा प्रतिदिन संध्या समय में करें और प्रत्येक शनिवार शनि स्तोत्र का पाठ 11 बार नियमित रुप से पढ़े। साथ ही शनिवार के दिन किसी लंगड़े व्यक्ति को भोजन कराएं। शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें।
विज्ञापन