{"_id":"5b8a25a442c79246353bc5f3","slug":"due-to-tumor-surgery-child-born-two-times-in-9-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूमर सर्जरी के कारण इस बच्ची ने 9 महीने में लिया दो बार जन्म","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्यूमर सर्जरी के कारण इस बच्ची ने 9 महीने में लिया दो बार जन्म
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के ह्यूस्टन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही बच्ची ने 9 माह की गर्भावस्था के दौरान दो बार जन्म लिया है। यहां एक महिला के 23वें सप्ताह के गर्भ से बच्ची को निकाला गया और फिर वापस मां के गर्भ में डाल दिया गया। ये बच्ची दो बार इस दुनिया में आई।
विज्ञापन
ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि महिला को 16 सप्ताह के गर्भ के दौरान डॉक्टरों ने बताया था कि उसकी बच्ची के टेलबोन में ट्यूमर है, जिससे उसके हार्ट फेल होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में डॉक्टरों के पास ऑपरेशन करने के अलावा दूसरा और कोई रास्ता नहीं बचा।
विज्ञापन
डॉक्टरों का कहना है कि जब उन्होंने पहली बार बच्ची को गर्भ से निकाला तो उसका वजन 538 ग्राम था। पांच घंटों तक चली ये सर्जरी दो डॉक्टरों ने की। सर्जरी के बाद बच्ची को दोबारा उसकी मां की गर्भ में डाला गया। इसके बाद बच्ची का दूसरा जन्म सिजेरियन के जरिए हुआ। जन्म के वक्त उसका वजन 2 किलोग्रम था।
विज्ञापन