{"_id":"5b794f9842c792465c2c96f5","slug":"due-to-rising-sea-levels-tsunamis-threat-to-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी दुनिया में मंडरा रहा है सुनामी का खतरा, कभी भी तांडव मचा सकता समुद्र ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पूरी दुनिया में मंडरा रहा है सुनामी का खतरा, कभी भी तांडव मचा सकता समुद्र
भाषा, वाशिंगटन
Updated Sun, 19 Aug 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलवायु परिवर्तन की वजह से समुद्र के जलस्तर में थोड़ी सी वृद्धि दुनिया पर सुनामी से होने वाली तबाही का खतरा बढ़ा सकती है। एक अध्ययन में यह चेतावनी दी गई है। तटीय शहरों में समुद्र का जल स्तर बढ़ने के खतरे के बारे में सभी को जानकारी है लेकिन इस नए अध्ययन से पता चला है कि भूंकप के बाद आई सुनामी से तटीय शहरों के अलावा दूर-दूर बसे शहरों और बसावटों को भी खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन
उदाहरण के लिए 2011 के बाद तोहोकु-ओकी में भूकंप के बाद आई सुनामी से उत्तरी जापान का हिस्सा तबाह हो गया था और इससे एक परमाणु संयंत्र को भी भयानक क्षति पहुंची और रेडियोधर्मी प्रदूषण हुआ।
विज्ञापन
अमेरिका के वर्जिनिया टेक के एक सहायक प्रोफेसर रॉबर्ट वेस ने कहा, ' हमारा अध्ययन बताता है कि समुद्र का जलस्तर बढ़ने से सुनामी के खतरे काफी बढ़ गए हैं, जिसका मतलब है कि भविष्य में छोटी सुनामी का भी बड़ा भयानक प्रभाव हो सकता है।' यह अध्ययन साइंस एडवांसेस जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन