{"_id":"59808eef4f1c1bb4728b4604","slug":"due-to-climate-change-59-000-farmers-suicides-in-india-study","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिसर्च का दावा- जलवायु परिवर्तन के चलते भारत में 59,000 किसानों ने की खुदकुशी ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
रिसर्च का दावा- जलवायु परिवर्तन के चलते भारत में 59,000 किसानों ने की खुदकुशी
एजेंसी/ भाषा
Updated Tue, 01 Aug 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
farmer
जलवायु परिवर्तन के कारण भारत में पिछले 30 वर्ष में 59,000 से अधिक किसानों ने खुदकुशी की है। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है। इसमें साथ ही आगाह किया गया है कि वैश्विक तापमान में वृद्धि के साथ ही देश भर में खुदकुशी की दर में उल्लेखनीय इजाफा हो सकता है। अमेरिका के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के अनुसंधानकर्ताओं के अध्ययन के अनुसार फसल खराब होने से गरीबी में जीवनयापन करने वाले किसान इसके मुख्य तौर पर शिकार होते हैं।
विज्ञापन
अनुसंधानकर्ताओं ने पाया है कि फसल तैयार होने के दौरान तापमान में एक दिन में महज एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के कारण देशभर में औसतन 65 किसान खुदकुशी करते हैं । ‘प्रोसिडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज’ में प्रकाशित अध्ययन से भारत में खुदकुशी के बढ़ते मामलों को समझने में मदद मिलती है।
विज्ञापन