फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Due to california forest fire smoke, 200 flights delay in san francisco

अमेरिका के जंगलों में लगी आग के धुएं के कारण सैन फ्रांसिस्को से 200 उड़ानों में हुई देरी

Sat, 17 Nov 2018 12:07 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Nov 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
Due to california forest fire smoke, 200 flights delay in san francisco
कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग से निकले धुएं का दृश्य

सैन फ्रांसिस्को अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का कहना है कि उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग से निकले धुएं और कम दृश्यता की वजह से करीब 200 उड़ानों में देरी हुई है। हवाईअड्डा के प्रवक्ता डग याकेल ने कहा कि शुक्रवार की दोपहर लगभग 15 प्रतिशत यानि 195 उड़ानों में औसतन 45 मिनट की देरी हुई।

विज्ञापन

 

गुरुवार को, तकरीबन 500 उड़ानों में देरी हुई, जो हवाईअड्डे से कुल उड़ानों की करीब 40 फीसदी है। इस हवाईअड्डे से प्रतिदिन लगभग 1,250 उड़ानें भरी जाती हैं। याकेल ने कहा कि कम दृश्यता की मुख्य वजह धुआं है। शुक्रवार को दृश्यता करीब 2.4 किलोमीटर थी, जो सामान्य दिनों में 16 किलोमीटर होती है।

विज्ञापन

 

हवाईअड्डा यात्रियों से अपनी एयरलाइनों या हवाईअड्डा की वेबसाइट पर अपनी उड़ानों की स्थिति देखते रहने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के जंगलों में लगी भीषण आग ने अब आसपास के शहरों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है, जिसमें बुट्टे काउंटी के ज्यादातर शहर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी काउंटी के अंतर्गत आने वाला पैराडाइज शहर पूरी तरह तबाह हो चुका है। उन इलाकों में आपात स्थिति बनी हुई है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार जूझ रहे हैं। पिछले दो हफ्तों से बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed