{"_id":"592910054f1c1bbf47535b7f","slug":"donald-trump-wishes-to-muslims-on-ramadan-for-first-time-after-he-elected-as-us-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने रमजान की दी बधाई, बोले- आतंक के खिलाफ एकजुट हो दुनिया","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप ने रमजान की दी बधाई, बोले- आतंक के खिलाफ एकजुट हो दुनिया
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Sat, 27 May 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रमजान शुरू होने पर मुस्लिम समुदाय को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दुनिया में शांति ही सबसे ऊपर है इसलिए हिंसा को छोड़कर सबको आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप लोगों को पाक त्यौहार की मुबारकबाद और उम्मीद की जाती है कि हिंसा से मुंह मोड़ा जाएगा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में साथ मिलेगा।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा कि रमजान से एक शक्ति मिलती है, जिससे हिंसा को अस्वीकार करके शांति को बहाल किया जा सकता है।ट्रंप ने अपने भाषण मैनचेस्टर और मिस्र में हुई गोलीबारी पर दुख जताया। ट्रंप बोले की ब्रिटेन और मिस्र आतंकी हमलों में मासूमों की जाने गई हैं और ये भ्रष्टता के कृत्य सीधे रमजान की भावना के विपरीत हैं।
विज्ञापन
ट्रंप ने रमजान को लेकर दिए संदेश में अपने सऊदी अरब दौरे का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब में दौरे के दौरान उनकी 50 मुस्लिम राष्ट्रों ने बड़े नेताओं से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि होने पर सभी राष्ट्रों के बीच शांति और सुरक्षा पर जोर दिया गया। ट्रंप ने कहा कि हमने सऊदी में वादा किया है कि आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए हर कदम में वे साथ खड़े हैं।
विज्ञापन