अमेरिका: तीसरे चरण में ट्रंप, हिलेरी की जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में अरबपति डोनल्ड ट्रंप साऊथ कैरोलिना से जीत गए हैं। इसके बाद रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ में शामिल जेब बुश ने अपनी दावेदारी वापस ले ली है। उधर नेवादा से डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी के लिए हिलेरी क्लिंटन ने नेवादा से जीत हासिल की है।
रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी के चुनाव में साऊथ कैरोलिना में सीनेटर टेड क्रूज और मार्को रूबियो पीछे रह गए हैं। अब देखना ये है कि दोनों पार्टियों के लिए एक मार्च को होने वाला 'सुपर ट्यूज़डे' कैसा साबित होता है।
नेवादा में हिलेरी को 52 फीसदी वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी डेमोक्रेटिक पार्टी के बर्नी सैंडर्स को 48 फीसदी वोट मिले।
27 फरवरी को अगले चरण का चुनाव
ये चुनाव इस मायने में अहम हैं कि इसके नतीजे 'सुपर ट्यूजडे' यानी एक मार्च को 12 अमरीकी राज्यों में होने वाले चुनावों को प्रभावित कर सकते हैं।
जो 8 नवंबर को होने वाले आखिरी चरण के चुनाव के उम्मीदवारों को लगभग निश्चित कर देंगे।
अब मंगलवार को नेवादा में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार के चुनाव होंगे और 27 फरवरी को साउथ केरोलीना में डेमोक्रेटिक पार्टी के।