{"_id":"58b304de4f1c1b5b08830bc9","slug":"donald-trump-will-not-be-at-the-annual-festival-of-journalists","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारों के वार्षिक समारोह से दूर रहेंगे ट्रंप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पत्रकारों के वार्षिक समारोह से दूर रहेंगे ट्रंप
एजेंसी/वाशिंगटन
Updated Sun, 26 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
डोनल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में आयोजित होने वाले पत्रकारों के वार्षिक समारोह में शामिल नहीं होने की घोषणा की है। ट्रंप कई दशकों में व्हाइट हाउस करेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के सालाना डिनर में नहीं जाने वाले पहले राष्ट्रपति होंगे। ट्रंप ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, मैं व्हाइट हाउस करेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के डिनर में इस साल भाग नहीं लूंगा।
विज्ञापन
सीएनएन ने बताया कि इस सालाना डिनर से अनुपस्थित रहने वाले अंतिम राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन थे। 1981 में हत्या की कोशिश के बाद वह उबर नहीं पाए थे और इस कारण उन्हें डिनर से दूर रहना पड़ा था। हालांकि उन्होंने फोन के जरिए लोगों को संबोधित किया था। एनपीआर के मुताबिक बिना किसी वजह के डिनर में शामिल नहीं होने वाले अंतिम राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन थे। उन्होंने 1972 में ऐसा किया था।
विज्ञापन
ट्रंप की यह घोषणा तब आई है जब महज एक दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस से न्यूयॉर्क टाइम्स, सीएनएन और बीबीसी जैसे मुख्य अखबारों एवं चैनलों को बाहर कर दिया गया था। ट्रंप ने कई बार मीडिया को विपक्षी पार्टी संबोधित करते हुए नकारात्मक रिपोर्टिंग को फर्जी बताया है। शुक्रवार को उन्होंने कंजरवेटिव पॉलिटिकल एक्शन कांफ्रेंस में मीडिया को लोगों का दुश्मन बता दिया था। यह समारोह पहली बार वाशिंगटन डीसी में 1920 में आयोजित हुआ था। इस साल यह 29 अप्रैल को होने वाला है।
विज्ञापन