फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   donald trump wife speech controversy

क्या 'नकलची' हैं ट्रंप की पत्नी मिलेनिया

Tue, 19 Jul 2016 07:08 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Tue, 19 Jul 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन
donald trump wife speech controversy
- फोटो : getty images
अमरीका की रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन के पहले दिन डोनल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया के भाषण पर विवाद खड़ा हो गया है। उन पर अमरीका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा के भाषण की चोरी के आरोप लगे हैं। डोनल्ड ट्रंप अमरीकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी में सबसे आगे चल रहे हैं और इस सम्मेलन में इस पर फैसला होने वाला है।
विज्ञापन


समीक्षकों को मेलानिया के भाषण और मिशेल ओबामा के 2008 के पार्टी सम्मलेन में दिए गए भाषण में समानताएं मिली हैं।अपने भाषण में मेलानिया ने अपने पति की तारीफ की और उन्हें एक ऐसा संजीदा शख्स बताया जो 'अपने देश के लिए लड़ेगा।' ट्रंप की उम्मीदवारी अभियान में मेलानिया का यह पहला भाषण था और उन्होंने भाषण लिखने वाली टीम की मदद ली थी।
विज्ञापन


ट्रंप के जनसम्पर्क सलाहकार जैसन मिलर ने एक बयान जारी कर कहा है, "उनका खूबसूरत भाषण लिखते हुए मेलानिया के भाषण लेखकों ने उनके जीवन की प्रेरणाओं को जगह दी और भाषण के कुछ टुकड़ों में मेलानिया के खुद के विचार हैं।" इस बीच ट्रंप ने उनके भाषण को 'पूरी तरह असाधारण' बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मिशेल ओबामा ने 2008 में दिया था ऐसा ही भाषण

donald trump wife speech controversy
भाषण में एक जगह मेलानिया ने कहा, "मेरे मां बाप ने मुझे सिखाया कि जो आप पाना चाहते हैं, उसके लिए कड़ी मेहनत करें; कि आपके शब्द आपकी प्रतिज्ञा की तरह हैं और आप वही करते हैं जो कहते हैं और आप अपने वादे पूरे करो; कि लोगों के साथ इज्जत की तरह पेश आओ।"

मिशेल ओबामा ने 2008 के अपने भाषण में कहा था, "बराक और मैं एक ही मूल्यों के साथ पले बढ़े हैं; कि जो पाना चाहते हैं, उसके लिए कड़ी मेहनत करें; कि आपके शब्द आपकी प्रतिज्ञा हैं और वही करें, जो आप कह रहे हैं कि ये करने जा रहे हैं; कि लोगों के साथ मर्यादा और इज्जत के साथ पेश आएं, चाहे उन्हें नहीं जानते हो या उनसे समहत नहीं हों।"

मेलानिया आगे कहती हैं, "मेरे मां बाप ने अपनी रोजमर्रे की जिंदगी में मूल्यों और नैतिकता से पेश आना सिखाया। इसी सबक को मैंने अपने बेटों को देना जारी रखा है। और हमें इस सबक को आने वाली कई पीढ़ियों तक पहुंचाने की जरूरत है, क्योंकि हम चाहते हैं कि इस देश में हमारे बच्चे ये जानें कि आपके सपने और उसके लिए काम करने की आपकी इच्छा आपकी सफलताओं को तय करती है।"
 

ट्रंप के विवादास्पद बयानों के चलते नहीं आए पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्लू बुश

donald trump wife speech controversy
मिशेल ओबामा ने कहा था, "बराक ओबामा और मैंने तय किया था कि इन्हीं मूल्यों के अनुसार आचरण करेंगे और इन्हें अगली पीढ़ी तक पहुंचाएंगे। क्योंकि हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे और इस देश के सारे बच्चे, ये जानें कि आपके सपनों की पहुंच है और इसके लिए काम करने की इच्छा ही आपकी सफलता की ऊंचाई को तय करती है।"

चार दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर डोनल्ड ट्रंप के नाम का औपचारिक ऐलान होगा। डोनल्ड ट्रंप गुरुवार को अंतिम दिन सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल रहे मिट रोमिनी ने इमिग्रेशन मुद्दे पर ट्रंप के रुख पर चिंता जताते हुए सम्मेलन में शामिल होने से मना कर दिया है।

प्रवासियों के मुद्दे पर ट्रंप के विवादास्पद बयानों के चलते, पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्लू बुश और जॉर्ज डब्लू बुश जैसे कई महत्वपूर्ण रिपब्लिकन नेता सम्मेलन में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed