फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   donald trump wants loyalty as same as mafia boss, former fbi director tells in his book

पूर्व एफबीआई निदेशक ने किताब में खोले कई राज, माफिया बॉस की तरह वफादारी चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप

Sat, 14 Apr 2018 11:57 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Apr 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
donald trump wants loyalty as same as mafia boss, former fbi director tells in his book

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने साथ काम करने वालों से माफिया बॉस की तरह वफादारी चाहते हैं। उन्हें लगता है कि पूरी दुनिया उनके खिलाफ है। अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई के पूर्व निदेशक जेम्स कोमे ने अपनी किताब ‘अ हायर लॉयल्टी : ट्रुथ, लाइज एंड लीडरशिप’ में लिखा है कि ट्रंप बात-बात पर झूठ बोलते हैं। कोमे को ट्रंप मई, 2017 में एफबीआई से निकाल चुके हैं।

विज्ञापन


कोमे ने लिखा है कि ट्रंप के साथ होने वाली बैंठकों के दौरान उन्हें उस दौर की याद आती थी, जब वह बदमाशों के खिलाफ मुकदमे लड़ते थे। यह किताब बृहस्पतिवार को अमेरिकी मीडिया में लीक हो गई। किताब मंगलवार से बाजार में मिलेगी। कोमे लिखते हैं, ‘ट्रंप सच्चाई से परे अपनी अलग दुनिया में जीते हैं। उनको जन्म से ही सही-गलत का अहसास नहीं है। वह अनैतिक राष्ट्रपति हैं। वह सच्चाई और संस्थागत मूल्यों का अंकुश नहीं मानते।’ कोमे ने महिलाओं के साथ उनके संबंधों और अपने ऊपर इनसे जुड़े मामलों की जांच कर झूठा साबित करने का दबाव डालने का जिक्र भी किया है। किताब बाजार में आने से पहले ही बेस्टसेलर की सूची में शीर्ष पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

 
अमेरिका के भविष्य पर जताई चिंता

कोमे ने अमेरिका के भविष्य पर चिंता भी जाहिर की है। उन्होंने लिखा, ‘अमेरिकी नागरिक देश में खतरनाक माहौल महसूस कर रहे हैं। मौजूदा राजनीतिक माहौल में तथ्यों पर विवाद हो रहा है। मौलिक सच पर सवाल उठाए जा रहे हैं। झूठ बोलना आम हो गया है। अनैतिक व्यवहार को या तो नजरअंदाज किया जा रहा है या पुरस्कार मिल रहा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप से ज्यादा लिखा है अपने जीवन का ब्यौरा

donald trump wants loyalty as same as mafia boss, former fbi director tells in his book

कोमे की इस किताब में ट्रंप का जिक्र बहुत कम चैप्टर्स में किया गया है। ज्यादातर चैप्टर्स में अपने शुरुआती जीवन और संघर्ष की कहानी लिखी है। उन्होंने जॉर्ज डब्ल्यू. बुश, बराक ओबामा के साथ अपने अनुभवों का विवरण भी दिया है। 

आतंक मिटाने को कानून में ढील जरूरी

कोमे ने विदेश सचिव कोंडेलिजा राइस और उपराष्ट्रपति डिक चेनी के शीर्ष सलाहकार डेविड एस. एडिंग्टन के नजरिये से लिखा है कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए कानून में ढील जरूर दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed