फेक न्यूज अवॉर्ड्स का ट्रंप ने किया ऐलान, न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया विनर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई वजहों से चर्चा में बने रहते हैं कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी अपने फैसलों के कारण, लेकिन इसबार वो खुद को लेकर बनाई गई फेक न्यूज की वजह से चर्चा में हैं। ट्रंप ने खुद के खिलाफ मीडिया में बनाई जा रही फेक न्यूज की चर्चा ही नहीं की बल्कि चर्चित फेक न्यूज अवॉर्ड्स का ऐलान भी कर दिया। उन्होंने अपनी अवॉर्ड लिस्ट में न्यूयॉर्क टाइम्स को सबसे ऊपर रखा। राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद ट्वीट के साथ इस जानकारी को शेयर भी किया। उन्होंने बताया कि साल 2017 में उनके खिलाफ चलाई गई खबरों में से 90 फीसदी ऐसी हैं, जो फर्जी थी। उन्होंने लिखा कि मीडिया की ओर 2017 में उन पर की गई न्यूज कवरेज निष्पक्ष थी, जिससे झूठ फैलाया गया।
इस ऐलान के कुछ देर बाद ही अंग्रेजी वेबसाइट जीओपी ठप हो गई। दरअसल, जीओपी ने इन फेक न्यूज विनर्स और उनकी खबरों की जानकारी को अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद जीओपी के वेबसाइट लिंक को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था।
बता दें कि ट्रंप के मुताबिक फेक न्यूज चलाने का आरोप कई बड़े विदेशी मीडिया संस्थानों पर लगा है, इनमें न्यूयॉर्क टाइम्स, सीएनएन, एबीसी न्यूज, वॉशिंगटन पोस्ट और टाइम भी शामिल हैं। दूसरी ओर जीओपी की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप के सत्ता में आए सकारात्मक बदलाव की जानकारियां भी दिखाई गईं।
बताया गया कि अर्थव्यवस्था में 2 मिलियन से ज्यादा नौकरियां दी गई हैं, साथ ही अमेरिका में बेरोजगारी की कमी हुई है। ट्रंप के सत्ता में आने के बाद आईएसएस भी कमजोर पड़ा है, जिसका उदाहरण इराक और सीरिया में उसका सफाया है। बता दें कि ट्रंप इससे पहले भी कई बार मीडिया के सामने कह चुके थे कि वो जल्द ही अपने खिलाफ फेक न्यूज चलाने वाले विनर्स के नाम सामने लाएंगे।