हमले की चेतावनी से मचे हड़कंप के बाद नरम पड़े डोनाल्ड ट्रंप के सुर, कहा- कभी नहीं कहा कब होगा हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बुधवार को रूस को दी गई हमले की चेतावनी से हड़कंप मच गया। संयुक्त राष्ट्र संघ ने आपातकालीन बैठक बुलाई। जिसके बाद अब डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में थोड़ी नरमी बरती है।
ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, "यह कभी नहीं कहा कि सीरिया पर हमला कब होगा। यह बहुत जल्द हो सकता है या फिर बिल्कुल भी जल्द नहीं हो। किसी भी सूरत में मेरे शासन में अमेरिका ने इस क्षेत्र से आईएसआईएस के सफाए का शानदार काम किया है। इसके लिए आपके अभी तक थैंक्यू अमेरिका नहीं कहा।"
Never said when an attack on Syria would take place. Could be very soon or not so soon at all! In any event, the United States, under my Administration, has done a great job of ridding the region of ISIS. Where is our “Thank you America?: US President Donald Trump (file pic) pic.twitter.com/owyfGsCiAZ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 12, 2018
डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को रूस को चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि, असैन्य लोगों पर रासायनिक हथियारों के हमले के जवाब में ‘अमेरिकी मिसाइलें आएंगी’। ट्रंप ने कहा था कि, रूस तैयार हो जाओ, क्योंकि मिसाइलें आने वाली हैं, जो पहले से शानदार, नई और स्मार्ट होंगी।
ट्रंप के इस ट्वीट से अंतरराष्ट्रीय बिरादरी में हड़कंप मच गया। संयुक्त राष्ट्र संघ ने आपात बैठक की और इन ताकतवर देशों से कहा कि, सीरिया में नागरिकों के खिलाफ कथित तौर पर रासायनिक हमले से हालात "नियंत्रण से बाहर हो जाएंगे।"
पश्चिमी देशों की एक राय कायम हुई थी कि सीरिया के डूमा शहर पर हुए संदिग्ध रासायनिक हमले के दोषियों पर कार्रवाई में वे एकजुट होंगे। अमेरिका चाहता है कि एक अलग पैनल गठित हो और रासायनिक हमले की जांच कर दोषियों की पहचान की जाए।
ट्रंप के ट्वीट के जवाब में रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखरोवा ने कहा, "आपको अपनी बेहतरीन मिसाइलों को आतंकियों की ओर चलाना चाहिए, एक वैध सरकार की ओर नहीं। अमेरिका की ओर से कोई भी मिसाइल हमला सीरिया के डूमा क्षेत्र में कथित रासायनिक हमले के सुबूत मिटाने का प्रयास हो सकता है।"