{"_id":"5b89443a42c792463a2e5f04","slug":"donald-trump-threat-to-wto-accept-our-terms-and-condition-otherwise-america-will-leave-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप की डब्ल्यूटीओ को धमकी, हमारी शर्तें नहीं मानीं तो अमेरिका छोड़ देगा समूह","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप की डब्ल्यूटीओ को धमकी, हमारी शर्तें नहीं मानीं तो अमेरिका छोड़ देगा समूह
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 31 Aug 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुरू से ही अमेरिका के लिए रक्षात्मक नीतियां अपनाते रहे हैं और अब उन्हें लगता है कि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) उनके देश के साथ गलत बर्ताव कर रहा है। ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाते हुए धमकी दी है कि यदि डब्ल्यूटीओ ने अमेरिका के साथ अपना रवैया नहीं बदला तो अमेरिका इससे बाहर हो जाएगा।
विज्ञापन
डब्ल्यूटीओ की स्थापना विश्व व्यापार के नियम बनाने और विभिन्न देशों के बीच व्यापारिक विवादों को सुलझाने के लिए हुई थी। लेकिन ट्रंप को लगता है कि उसकी नीतियों की वजह से अमेरिका में हर देश अपना सामान तो खपा देता है लेकिन अमेरिका को विदेशों में पर्याप्त बाजार नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
ब्लूमबर्ग को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि यदि यह संगठन हमारी शर्तों पर खरा नहीं उतरता है तो हम इससे बाहर आने की सोच सकते हैं। बता दें कि अगर अमेरिका ने भविष्य में इस पर फैसला लिया तो पूरी दुनिया का कारोबार सिस्टम प्रभावित हो जाएगा।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने डब्ल्यूटीओ के लिए बहुत कुछ किया है लेकिन उसकी नीतियां हमारे खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि हम उसमें क्यों शामिल है। ट्रंप ने कहा, डब्ल्यूटीओ को सिर्फ इसलिए बनाया गया है ताकि अमेरिका को बर्बाद किया जा सके। हालांकि वित्तमंत्री ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने फिलहाल डब्ल्यूटीओ से बाहर निकलने पर कोई विचार नहीं किया है।
ट्रंप नीतियों व मुक्त व्यापार व्यवस्था में विरोधाभास
अमेरिकी राष्ट्रपति की डब्ल्यूटीओ से हटने की धमकी बताती है कि उनकी व्यापारिक नीतियों और मुक्त व्यापार व्यवस्था में विरोधाभास है। इस बीच अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन की विवाद निवारण व्यवस्था के दो जजों के चुनाव का रास्ता रोक दिया है। इसका असर संगठन द्वारा फैसले सुनाने की क्षमता पर पड़ना तय है।