फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump started poster war before sanctions on Iran, shared poster saying Sanctions are Coming

ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध से पहले ट्रंप ने शुरू किया पोस्टर युद्ध, कहा- 'प्रतिबंध आ रहे हैं'

Sat, 03 Nov 2018 04:15 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Nov 2018 04:15 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump started poster war before sanctions on Iran, shared poster saying Sanctions are Coming

अमेरिका पांच नवंबर से ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने जा रहा है। प्रतिबंध शुरू होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर पर पोस्टर वार की शुरुआत कर दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर पर अपना एक पोस्टर शेयर किया जिस पर लिखा है, 'प्रतिबंध आ रहे हैं'। ट्रंप का यह पोस्टर एचबीओ चैनल पर आने वाली प्रसिद्ध टीवी सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की थीम पर बना हुआ है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का यह ट्वीट स्पष्ट कर रहा है कि अमेरिका ईरान पर प्रतिबंधों के मामले में कोई नरमी बरतने वाला नहीं है। ट्रंप के इस ट्वीट को प्रतिबंध से पहले ईरान को धमकी के रूप में देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप के पोस्टर से एचबीओ नाखुश

एचबीओ चैनल ट्रंप के पोस्टर से कतई खुश नहीं है। एचबीओ की ओर से कहा गया कि हमें इस बात की जानकारी नहीं थी। एचबीओ ने कहा कि हम चाहेंगे कि हमारे ट्रेडमार्क का राजनीतिक दुष्प्रयोग न किया जाए। हालांकि, चैनल के प्रवक्ता जेफ कसॉन ने चैनल की ओर से कोई कानूनी कदम उठाए जाने की बात से इंकार किया। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed