फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump speaks directly with Taiwan's leader, irking China

डोनाल्ड ट्रंप ने ताइवान से सीधे की बात, चीन ने बताया सामान्य प्रक्रिया

Sat, 03 Dec 2016 02:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Dec 2016 02:45 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump speaks directly with Taiwan's leader, irking China
- फोटो : Forbes
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीधे ताइवान की राष्ट्रपति साई यिंग वेन से बात की है। ऐसा कर ट्रंप ने साल 1979 में तय अमेरिकी पॉलिसी तोड़ दी है। इस पॉलिसी के तहत अमरीका ने ताइवान से औपचारिक रिश्ते ख़त्म कर दिए गए थे।
विज्ञापन



माना जा रहा है कि ट्रंप के इस क़दम से चीन नाराज़ हो सकता है। ट्रंप की टीम के मुताबिक फोन पर उन्होंने और साई यिंग वेन ने अमरीका और ताइवान के बीच नजदीकी आर्थिक, राजनीतिक और रक्षा संबंधों को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन


हालांकि ट्रंप ने ट्वीट किया है कि साई ने उन्हें राष्ट्रपति का चुनाव जीतने पर बधाई देने के लिए फ़ोन किया था। उनकी टीम ने बताया कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने भी साई को ताइवान में जनवरी में हुए चुनावों में राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति साई ताइवान की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) का नेतृत्व करने वाली पहली नेता है। उन्होंने चुनावों में भारी बहुमत से जीत हासिल की है। डीपीपी चीन से आज़ादी की पक्षधर पार्टी है।

 

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्वीट

मीडिया में ताइवान के साथ बातचीत और चीन के नाराज़ होने संबंधी खबरों के बाद ट्रंप ने ट्वीट किया, "कमाल है। अमरीका ताइवान को अरबों डॉलर के सैन्य उपकरण बेचता आया है, लेकिन मुझे वो फ़ोन कॉल भी स्वीकार नहीं करना चाहिए जो मुझे मुबारकबाद देने के लिए किया गया है।"


हालांकि व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप की बातचीत अमरीका की नीति में बदलाव का संकेत नहीं है।

चीन ने ताइवान की तरफ़ सैकड़ों मिसाइलें तान रखीं है और उसने ताइवान के आज़ादी चाहने पर सेना का इस्तेमाल करने की धमकी दी है। चीन ने ताज़ा घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि  यह सिर्फ ताइवान की एक चतुराई है। हम समझते हैं कि इसका अमेरिका के साथ हमारे रिश्तों पर कोई असर नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed