फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump says US should let China keep the drone

ट्रंप बोले- चुराया हुआ ड्रोन अपने पास ही रखे चीन

Sun, 18 Dec 2016 06:50 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sun, 18 Dec 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump says US should let China keep the drone
नवनिर्वाचित अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने चीन से कहा है कि वह जब्त ड्रोन को वो अपने पास रखे। इससे पहले अमरीकी रक्षा विभाग पेंटागन की तरफ से कहा गया था कि चीन अमरीका को समुद्री ड्रोन लौटाने को तैयार हो गया है।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा, "हमें चीन को कहना चाहिए कि हम उस ड्रोन को वापस नहीं लेना चाहते जिसे उसने चुरा लिया था। वे इसे अपने पास ही रखें।" हालांकि पेंटागन के कहा था कि गुरुवार को दक्षिण चीन सागर में जब्त किए गए ड्रोन को लौटाने पर चीन के साथ 'सहमति बन गई' है।
विज्ञापन


पेंटागन के प्रवक्ता पीटर कुक ने शनिवार को जानकारी दी, " चीन प्रशासन से सीधे संपर्क के जरिए हमने ये सुनिश्चित कर लिया है कि चीन अमरीका को यूयूवी (मानवरहित समुद्री वाहन) लौटा देगा।" इसके पहले चीन के रक्षा मंत्रालय ने अमरीका की प्रतिक्रिया की आलोचना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन ने क्या दिया डोनल्ड ट्रंप को जवाब

Donald Trump says US should let China keep the drone
चीन ने अमरीका पर इस मामले को 'तूल' देने का आरोप लगाया था। चीन ने अमरीका से ये भी कहा कि वो चीन के समुद्र में चौकसी का काम बंद कर दे। चीन की ओर ये बयान अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की ओर से ट्विटर पर दी गई प्रतिक्रिया के बाद आया था।

ट्रंप ने ट्विटर पर ये मुद्दा उठाते हुए चीन पर 'चोरी' का आरोप लगाया था।

ट्रंप ने ट्वीट किया, "अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में चीन ने अमरीका के नेवी रिसर्च ड्रोन को चुराया है। उन्होंने इसे पानी से निकाला और चीन ले गए। ऐसा अब से पहले कभी नहीं हुआ था।"

ट्रंप ने इस महीने की शुरुआत में ताइवान की राष्ट्रपति से फोन पर बात की थी। इस बातचीत के जरिए उन्होंने अमरीका की दशकों पुरानी चीन-ताइवान नीति से अलग रुख अपनाया था जिसका चीन ने विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed