फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald trump says India wants to enter into a trade agreement to please America

अमेरिका को खुश करने के लिए व्यापार समझौता करना चाहता है भारत : ट्रंप

Tue, 02 Oct 2018 12:25 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 02 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
Donald trump says India wants to enter into a trade agreement to please America
राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप
अमेरिकी उत्पादों पर ऊंचे कर लगाने को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत की कटु आलोचना की। इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिका को खुश करने के लिए व्यापार समझौता करना चाहता है।
विज्ञापन


भारत द्वारा हाल ही में दूसरी बार अमेरिकी उत्पादों पर कथित तौर पर ऊंचे कर लगाने को लेकर ट्रंप ने यह आरोप लगाया है। व्हाइट हाउस में अपने पड़ोसी मुल्कों मैक्सिको और कनाडा के साथ नए व्यापार समझौते की घोषणा करने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने अपने आरोप के मद्देनजर भारत को ‘शुल्क का बादशाह’ तक करार दे दिया।
विज्ञापन

 
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय उत्पादों पर भी समान कर लगाने की धमकी देने के बाद भारतीयों ने उनसे कहा कि वह अमेरिका से व्यापार समझौता करना चाहता है। ट्रंप का यह बयान एक दिन पहले ही भारत में वरिष्ठ अधिकारियों से द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर विस्तृत चर्चा करने के बाद अमेरिकी सहायक व्यापार प्रतिनिधि मार्क लिंसकॉट के स्वदेश लौटने के बाद आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed