फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump says India is a true friend

ट्रंप ने भारत को बताया सच्चा मित्र, दो साल में मजबूत रिश्तों के लिए उठाए गए कदमों का दिया हवाला

Sat, 15 Dec 2018 03:46 AM IST
गौरव द्विवेदी एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 15 Dec 2018 03:46 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump says India is a true friend
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका की एक शीर्ष राजनयिक ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एक ‘सच्चा मित्र’ बताया है। उन्होंने अमेरिका द्वारा बीते दो वर्ष में भारत के साथ संबंध मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों का हवाला दिया। 

विज्ञापन


दक्षिण एवं मध्य एशिया के लिए प्रधान उप सहायक विदेश मंत्री एलिस वेल्स ने यह टिप्पणी विदेश मंत्रालय द्वारा अमेरिका में भारत के निवर्तमान राजदूत नवतेज सिंह सरना के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में की। उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप भारत को सच्चा मित्र मानते हैं और विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय रिश्तों के बारे में कहा है कि यह रिश्ता हमारे साझा मूल्यों के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है।’ 
विज्ञापन


विदाई कार्यक्रम में विदेश मंत्रालय और व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। वेल्स ने कहा कि सरना का अमेरिका में कार्यकाल बेहतरीन रहा है। भारतीय विदेश सेवा में उनका 38 वर्ष का कैरियर रहा है। सरना पांच नवंबर 2016 को अमेरिका में भारत के राजदूत बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेल्स ने बताया कि इन दो सालों में हमने वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिखर सम्मेलन के लिए मेजबानी करने में सफल रहे। इस कार्यकाल के दौरान दोनों देशों के बीच टू प्लस टू संवाद का भी आयोजन किया गया जिससे दोनों देशों की क्षेत्रीय सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी में काफी मदद मिली है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा, हम चीन का बाजार खुलवाने जा रहे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार वार्ता के बीच बृहस्पतिवार को कहा कि एक बड़े नीतिगत बदलाव के तहत चीन समूचे देश के बाजार को खोलने जा रहा है। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए गए साक्षात्कार में कहा, ‘मैंने अभी-अभी वाल स्ट्रीट जर्नल का पहला पेज देखा। बड़े नीतिगत बदलाव के तहत चीन अपनी नीति को उदार बनाने जा रहा है। वह अपना बाजार पूरी तरह खोलने जा रहा है, वह राष्ट्रपति ट्रंप को खुश करना चाहता है। मेरा मानना है कि हम दोनों देशों के लिए और हमारे लिए शानदार समझौता करने जा रहे हैं। हम चीन से उसका बाजार खुलवाने जा रहे हैं।’

ट्रंप ने हाल ही में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से मुलाकात कर व्यापार समझौते पर पहुंचने के लिए एक-दूसरे को 90 दिन का वक्त देने का फैसला किया था। इस व्यापार समझौता के जरिए व्यापार संतुलन और बौद्धिक संपदा की चोरी के संबंध में अमेरिकी चिंताओं का निवारण करने की कोशिश की जाएगी। ट्रंप ने कहा, ‘अगर चीनी अर्थव्यवस्था मुश्किल में है तो सिर्फ उनकी वजह से है। उन्होंने कहा, अतीत में हमने चीन से कोई धन हासिल नहीं किया, बल्कि चीन के हाथों धन गंवाया था।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed