फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump says He Won't Listen to Terrible Tape in Jamal Khashoggi Murder case

पत्रकार खशोगी की हत्या का भयावह टेप नहीं सुनेंगे ट्रंप

Tue, 20 Nov 2018 05:55 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Nov 2018 05:55 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump says He Won't Listen to Terrible Tape in Jamal Khashoggi Murder case
डोनाल्ड ट्रंप
पत्रकार खशोगी की निर्मम हत्या से संबंधित ऑडियो टेप इतना भयानक और दर्दनाक है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे सुनने से इंकार कर दिया है। ट्रंप के मुताबिक खशोगी की हत्या की ऑडियो रिकार्डिंग के बारे में उन्हें पूरी तरह बता दिया गया है लेकिन वह खुद उसे सुनना नहीं चाहते। मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने स्वीकार किया कि ‘यह बहुत ही दर्दनाक और भयावह टेप है। यह हत्या बेहद हिंसक, दुष्टतापूर्ण और भयावह थी।’
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि उन्हें पत्रकार खशोगी की जघन्य हत्या से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग के बारे में सब कुछ बता दिया गया है, लेकिन उन्हें इन ‘दर्दनाक’ टेपों को न सुनने की सलाह दी गई है। तुर्की के जांचकर्ताओं ने बताया कि उनके पास खशोगी की हत्या की ऑडियो रिकॉर्डिंग है, जिसे उन्होंने अमेरिका समेत अपने अहम सहयोगी देशों के साथ साझा किया है। ट्रंप ने ‘फॉक्स न्यूज’ के क्रिस वैलेस के साथ साक्षात्कार में पहली बार यह माना कि उन्हें खशोगी की हत्या की ऑडियो रिकॉर्डिंग के बारे में उन्हें सब कुछ बताया गया है।
विज्ञापन


खशोगी (59) ‘वाशिंगटन पोस्ट’ के लिए लिखा करते थे, जिनकी पिछले माह तुर्की स्थित सऊदी वाणिज्य दूतावास में हत्या कर दी गई थी। वे अपनी शादी से संबंधित दस्तावेज लेने यहां आए थे। उनकी हत्या के सिलसिले में मंगलवार तक विस्तृत अमेरिकी रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। एक दिन पहले ट्रंप ने कैलिफोर्निया में संवाददाताओं से कहा था, ‘यह (खशोगी की हत्या) बेहद भयावह घटना थी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका के लिए ट्रंप एक कैंसर हैं: अभिनेता

ट्रंप की आलोचना करते हुए हॉलिवुड अभिनेता जिम कैरी ने उन्हें अमेरिका के लिए मेलानोमा (एक प्रकार का त्वचा कैंसर) बताया है। कैरी ने ‘वल्चर उत्सव’ के दौरान अमेरिकी सीनेट में बहुमत नेता मिच मैककोनेल और अन्य रिपब्लिकन नेताओं पर भी एक पैनल चर्चा में हमला बोलते हुए ट्रंप को आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बताया।

कैरी ने कहा, ‘ये ऐसे लोग नहीं हैं, जिनके साथ बात की जा सके। आप एक अपराधी के साथ नरम नहीं हो सकते हैं लेकिन बलात्कारी से बात करने की नहीं, बल्कि उसे निकाले जाने की जरूरत होती है। ये लोग हमारे सिस्टम का बलात्कार कर रहे हैं... ये इसे हमारे सामने बर्बाद कर रहे हैं।’ हॉलीवुड अभिनेता ने कहा कि ट्रंप एक मेलानोमा हैं और सारा सैंडर्स समेत उनसे जुड़े सभी लोग इसे छिपा रहे हैं।

 

लादेन को मारने वाले रिटायर्ड एडमिरल ट्रंप पर बिफरे

खूंखार आतंकी ओसामा बिन लादेन को मारने वाले रिटायर्ड एडमिरल विलयम मैकरेवन ने अमेरिकी राष्ट्रपति की कड़े शब्दों में आलोचना की है। पाकिस्तान के एबटाबाद में अलकायदा प्रमुख ओसामा का सफाया करने वाले मैकरेवन अमेरिकी राष्ट्रपति की टिप्पणी से नाराज हैं।

ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के एक इंटरव्यू में मैकरेवन को हिलेरी क्लिंटन का समर्थक बताकर नया विवाद पैदा कर दिया। मैकरेवन ने इस आरोप पर कहा कि मैं राष्ट्रपति ओबामा और जॉर्ज डब्ल्यू बुश का प्रशंसक जरूर हूं लेकिन मैंने कभी हिलेरी का सममर्थन नहीं किया। उन्होंने ट्रंप के हमलों को ‘लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा’ बताया।

मैकरेवन ने कहा कि ‘मैं सियासी दलों की परवाह किए बिना सभी राष्ट्रपतियों की प्रशंसा करता हूं, जिन्होंने इस पद की गरिमा बनाए रखी और देश को एक बनाए रखा। लेकिन ट्रंप ने न सिर्फ दुनिया में अमेरिका का अपमान किया बल्कि इससे भी खराब एक राष्ट्र के तौर पर अमेरिका को बांटने का काम किया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed