कम्प्यूटर से डरा टेक्नोलॉजी की दुनिया का किंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका को दुनिया का टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सबसे मजबूत देश माना जात है, लेकिन अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसी टेक्नोलॉजी की ताकत से डर गए हैं। उन्होंने लोगों से कम्प्यूटर का इस्तेमाल न करने का आग्रह किया है। ट्रंप का कहना है कि आज के समय में कोई भी सूचना सुरक्षित नहीं है।
ट्रंप ने कहा है कि लोगों को सूचनाएं भेजने के लिए कम्प्यूटर की जगह कोरियर का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ई-मेल का इस्तेमाल बहुत कम करते हैं। हालांकि ट्वीट करने के मामले में वे किसी से पीछे नही हैं। नए साल की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा, "जब आपके पास कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी हो तो आप उसे लिखकर कोरियर कर दें। क्योंकि कोई भी कम्प्यूटर सुरक्षित नही है। मुझे इस बात की परवाह नही है कि लोग क्या कहेंगे।"
20 जनवरी को आधिकारिक रूप से शपथ लेंगे ट्रंप
ट्रंप पर अमेरिकी खुफिया एजेंसी द्वारा आरोप लगते रहे हैं कि रूस ने हैकिंग के माध्यम से राष्ट्रपति चुनावों को प्रभावित किया है। अमेरिकी चुनाव में रूसी दखलअंदाजी की जवाबी कार्रवाई में ओबामा प्रशासन ने रूस की खुफिया सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ 35 रूसी अधिकारियों को निष्कासित कर दिया। अमेरिका में रूस के स्वामित्व वाले दो परिसरों को भी बंद कर दिया।
हालांकि रूस ने अमेरिका के इन आरोपों को नकारा दिया था। ट्रंप का कहना है कि वे अगले सप्ताह खूफिया अधिकारियों से मिलकर आरोपों के बारे में अधिक जानकारी लेने का प्लान बना रहे हैं। ट्रंप अपने चुनावी अभियान में डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हराकर राष्ट्रपति बने हैं। वह 20 जनवरी को आधिकारिक रूप से शपथ लेंगे। वह अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बनेंगे।