फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump says arming teachers is a better option to counter mass shooting like flordia attack

फ्लोरिडा गोलीकांड पर ट्रंप बोले- स्कूलों में टीचर्स को दी जाएं बंदूकें, फिर नहीं होंगे हमले

Thu, 22 Feb 2018 06:23 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Feb 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump says arming teachers is a better option to counter mass shooting like flordia attack

फ्लोरिडा के एक स्कूल में हुए गोलीकांड पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ऐसे हमलों को रोकने के लिए टीचर्स को भी बंदूकें देना एक बेहतरीन सुझाव होगा।

विज्ञापन


दरअसल फ्लोरिडा हमले में मारे गए बच्चों के परिवार से मिलने के दौरान ट्रंप ने यह सुझाव दिया।

ट्रंप ने कहा 'अमेरिका में बढ़ते हमलों के लिए खासकर स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए टीचर्स को भी बंदूकें देना बेहतर सुझाव होगा। जब हमलावर को पता होगा कि स्कूल टीचर्स के पास बंदूक है तो वह हमला करन से पहले कई बार सोचेगा। मुझे पता है मेरे इस सुझाव का काफी विरोध होगा लेकिन मैं मानता हूं कि यह एक बेहतरीन विकल्प है।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि फ्लोरिडा में एक युवक हथियारबंद होकर अपने पूर्व स्कूल में घुसा और भयभीत छात्रों व शिक्षकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 2016 में राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने गन कंट्रोल का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि वह हथियार रखने के संवैधानिक अधिकार में कभी भी दखल नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed