{"_id":"5b74194542c7921ce82c7128","slug":"donald-trump-said-to-settle-pm-narendra-modi-read-nepal-as-nipple","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने पीएम मोदी का रिश्ता कराने की कही बात, नेपाल को पढ़ा 'निप्पल'","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप ने पीएम मोदी का रिश्ता कराने की कही बात, नेपाल को पढ़ा 'निप्पल'
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 15 Aug 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब ट्रंप को अपने सहयोगियों से यह पता लगा कि 67 वर्षीय मोदी लंबे समय से अपनी पत्नी से अलग रहते हैं तो उन्होंने कहा कि वह मोदी की शादी में बिचौलिया बनने को राजी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मजाक में ये बात कही। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बात का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
इस रिपोर्ट में ट्रंप की टेलिफोन पर बातचीत के सलीके की कमी, गलत उच्चारणों और असहज बैठकों का जिक्र किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने यह भी जाहिर किया कि वह दक्षिण एशिया को काफी कम समझते हैं।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया, 'उन्हें नहीं पता था कि ये क्या हैं। उन्हें लगा ये सब भारत का हिस्सा हैं। जब उन्होंने भूटान और नेपाल को देखा तो कहा कि यह क्या है?' इसके बाद जब ट्रंप के कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि मोदी वाइट हाउस में बैठक के लिए अपनी पत्नी को साथ नहीं ला रहे हैं तो ट्रंप ने कथित तौर पर मजाकिया लहजे में कहा, 'मुझे लगता है कि मैं उन्हें किसी के साथ सेटल कर सकता हूं।'
विज्ञापन
रिपोर्ट में दो अज्ञात सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि पीएम मोदी के साथ बीते साल वाइट हाउस में बैठक से पहले ट्रंप कथित तौर पर दक्षिण एशिया का नक्शा समझ रहे थे और तभी उन्होंने नेपाल को 'निप्पल' कहा और भूटान को 'बटन'। इतना ही नहीं रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप इस बात को लेकर भी आशंकित थे कि भारत से सीमा साझा करने वाले ये दोनों देश अस्तित्व में हैं भी या नहीं।