फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump Said, There has never been a better time to start living the American dream

स्टेट ऑफ द यूनियन के पहले संबोधन में बोले ट्रंप- मेरिट बेस्ड इमिग्रेशन सिस्टम करेंगे लागू

Wed, 31 Jan 2018 09:37 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Jan 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump Said, There has never been a better time to start living the American dream

स्टेट ऑफ द यूनियन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना पहला संबोधन दिया। उन्होंने अपनी सरकार के एक साल पूरा होने पर राष्ट्र को संबोधित किया। ट्रंप ने कहा कि हम ISIS के खिलाफ अपनी जंग तब तक जारी रखेंगे जब तक उसे हरा नहीं देते। उन्होंने उत्तर कोरिया पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई भी शासन ऐसा नहीं है जो अपने नागरिकों का इतनी बर्बरता से शोषण करता हो।

विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि हम अपने नागरिकों को कल्याण से काम, निर्भरता से स्वतंत्रता और गरीबी से समृद्धि तक उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे बुनियादी ढांचे को दोबारा से खड़ा करने का समय है और अमेरिका बिल्डर्स का देश है। 
विज्ञापन


ट्रंप ने अमेरिका को इस सदी में रहने के लिए सबसे बेहतर समय बताया। उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या हो और कहां से आये हो, अगर आप मेहनत करते हो तो आप कोई भी सपना देख सकते हो, कुछ भी बन सकते हो। उन्होंने कहा कि साथ मिलकर हम सब कुछ पा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने यह भी कहा कि टर्मिनल बीमारियों वाले मरीजों को प्रायोगिक स्वास्थ्य सेवा का उपयोग करना चाहिए, जिनके पास 'राइट टू ट्राइ' के तहत अपने जीवन को बचाने की क्षमता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने राष्ट्र के नाम अपने पहले संबोधन में प्रेस्टन शार्प का जिक्र किया जिन्होंने अमेरिकी युद्ध के नायकों की कब्र पर 40,000 झंडे लगाए थे।  

ट्रंप ने कहा कि हम जानते हैं कि विश्वास और परिवार अमेरिकी जीवन का केंद्र हैं, सरकार और नौकरशाही नहीं। हमारा आदर्श वाक्य है कि "हम भगवान पर भरोसा करते हैं" ट्रंप ने टैक्स पर भी बात की। उन्होंने कहा कि कि हमने टैक्स में कटौती की है, लगभग 3 मिलियन श्रमिकों ने पहले से ही टैक्स कटौती बोनस हासिल कर लिया है। 

उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान के संघर्ष के दिनों में उसके साथ है। उन्होंने आतंकवाद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आतंकी केवल अपराधी नहीं हैं। वे गैरकानूनी दुश्मन लड़ाके हैं। उन्होंने चीन और रूस जैसे देशों पर अमेरिकी मूल्यों को चुनौती देने की बात भी कही।


उन्होंने कहा कि हालही के हफ्तों में न्यूयॉर्क में दो आतंकी हमले हुए, यह केवल वीजा लॉटरी और चेन माइग्रेशन की वजह से ही हुआ। आतंकियों की वजह से ऐसे प्रोग्राम रिस्क पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि वह मेरिट बेस्ड इमिग्रेशन सिस्टम लागू करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed