{"_id":"5a85546b4f1c1b93268ba3b0","slug":"donald-trump-said-he-is-opposed-to-domestic-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोनाल्ड ट्रंप बोले- घरेलू हिंसा के पूरी तरह खिलाफ, सभी जानते हैं ये बात ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
डोनाल्ड ट्रंप बोले- घरेलू हिंसा के पूरी तरह खिलाफ, सभी जानते हैं ये बात
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Feb 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह घरेलू हिंसा का विरोध करते हैं। उन्होंने यह बात रॉब पोर्टर के इस्तीफे के बाद कही, जिन पर उनकी पूर्व पत्नियों ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। ट्रंप ने कहा कि वह घरेलू हिंसा का विरोध करते हैं और यहां मौजूद सभी लोग यह बात जानते हैं।
विज्ञापन
ट्रंप ने यह बातें ओवल ऑफिस इवेंट के दौरान रिपोटर्स से कहीं। उन्होंने कहा कि यहां मौजूद सभी रिपोटर्स ये बात जानते हैं कि मैं किस तरह घरेलू हिंसा का विरोध करता हूं। मैं इसके पूरी तरह खिलाफ हूं। आपको बता दें कि पोर्टर की पूर्व पत्नी ने उन पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था जिसके बाद पोर्टर ने पिछले सप्ताह बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
जब इस मामले में ट्रंप के जवाब देने की बात आई तो उन्होंने साफ कर दिया कि वो किसी भी तरह की घरेलू हिंसा के खिलाफ हैं।