{"_id":"5972e5214f1c1beb7f8b4793","slug":"donald-trump-s-sidelined-press-secretary-leaves-white-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप से नहीं बनी तो व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप से नहीं बनी तो व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी ने दिया इस्तीफा
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
डोनल्ड ट्रंप और सीन स्पाइसर
- फोटो : GQ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम्यूनिकेशन डायरेक्टर की नियुक्ति के मुद्दे पर व्हॉइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया। खास बात ये थी कि प्रेस सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहे सीन स्पाइसर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की ओर से नियुक्त किए गए कम्यूनिकेशन डायरेक्टर की नियुक्ति के विरोध में थे। माना जा रहा है कि डोनल्ड ट्रंप ने सीन की राहों में कांटे बोने के लिए ही कम्युनिकेशन डायरेक्टर के तौर पर अपने नजदीकी एंथनी स्कैरमक्की की नियुक्ति की थी, ताकि वो सीन स्पाइसर की हर बात में टांग अड़ा सके।
विज्ञापन
डोनल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क के फाइनेंसर और अपने नजदीकी एंथनी स्कैरमक्की को कम्यूनिकेशन डायरेक्टर बनाया है। ये पद मई माह से ही खाली था। डोनल्ड ट्रंप के इस कदम से नाराज होकर सीन स्पाइसर ने इस्तीफा दे दिया, हालांकि उन्हें पद पर बने रहने को कहा गया था, पर उन्होंने बाहर जाने का रास्ता चुना। दरअसल, सीन स्पाइसर और डोनल्ड ट्रंप के बीच अब सबकुछ सही नहीं चल रहा था। सीन स्पाइसर राष्ट्रपति पद के चुनाव के दौरान भी ट्रंप के साथ थे। पर व्हॉइट हाउस पहुंचने के बाद उनके लिए तमाम चुनौतियां खड़ी होनी शुरू हो गई। सीन की हर रोज होने वाली प्रेस वार्ताओं में रिपोर्टरों से तनातनी की खबरें भी आती रही और मीडिया भी उनकी जमकर खिंचाई करता था।
विज्ञापन
डोनल्ड ट्रंप भी कई बार मीडिया के साथ बहसों में उलझ चुके हैं। ऐसे में उन्हें अपनी छवि की चिंता सताने लगी, जिसके लिए सीन को चुप कराना अनिवार्य हो गया था। ऐसे में उन्होंने अपने करीबी एंथनी को कम्यूनिकेशन डायरेक्टर के पद पर नियुक्त कर दिया। एंथनी की नियुक्ति ऐसे समय पर हुई, जब सीन को अपने ही जूनियर अधिकारियों से चुनौती मिल रही थी। इन हालातों को देखते हुए सीन स्पाइसर ने इस्तीफा देने में ही भलाई समझी।
विज्ञापन
ट्रंप के दामाद ने की थी रूस से गोपनीय सिस्टम पर बात: अमरीकी मीडिया
सीन स्पाइसर ने व्हॉइट हाउस में कदम रखते ही विवादों का दामन थाम लिया था। उन्होंने 20 जनवरी की अपनी पहली मीडिया ब्रीफिंग में ही डोनल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद के तौर पर शपथ लेने के दौरान मीडिया द्वारा कम भाव दिए जाने की शिकायत कर दी। इसके बाद रिपोर्टरों के साथ हर रोज उनकी बहस होने लगी। सीन स्पाइसर भारत को आजादी की बधाई दो माह पहले जून में ही दे चुके हैं। इस पर भी उनकी काफी आलोचना हुई थी। इस दौरान सीन स्पाइसर को अपने जूनियर सैंडर्स से लगातार चुनौती मिलती रही। खास बात ये है कि डोनल्ड ट्रंप ने सैंडर्स को ही अपना प्रेस सेक्रेटरी नियुक्त कर दिया, और उन्होंने ही सीन स्पाइसर के पद से विदाई की खबर दी।