फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump rushed off stage by Secret Service agents at rally

अमेरिका: चुनावी रैली में मचा हड़कंप, स्टेज से हटाए गए ट्रंप

Sun, 06 Nov 2016 08:47 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 06 Nov 2016 08:47 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump rushed off stage by Secret Service agents at rally
- फोटो : ani

रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की चुनावी रैली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक संदिग्ध बंदूकधारी के रैली में घुसने की खबर आई। निवेदा में डोनाल्ड ट्रंप की एक चुनावी सभा के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के प्रवेश करने से अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


भाषण दे रहे ट्रंप को सुरक्षा बलों ने तुरंत स्टेज से हटा दिया। हालांकि संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन उसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। पहले खबर आई थी कि ट्रंप की रैली में घुसे संदिग्ध के पास बंदूक है, हालांकि तलाशी के दौरान उसके पास से कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


अमेरिकी चुनाव को 48 घंटे बाकी हैं। ऐसे में ट्रंप ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। चुनावी तैयारियां जोरों पर हैं और दोनों ही उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि आतंकी संगठन अलकायदा अमेरिकी चुनाव से आस-पास आतंकी हमला कर सकता है। हालांकि अमेरिका का कहना है कि वो किसी भी खतरे को लेकर सचेत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed