ट्रांसजेंडर छात्रों से जु़ड़ा ओबामा का बड़ा फैसला ट्रंप ने पलटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रांसजेंडर छात्रों को संरक्षण देने वाले उस नियम को रद कर दिया है जिसके तहत उन्हें अमेरिका में लैंगिक पहचान के तहत अलग शौचालय निर्माण के निर्देश ओबामा प्रशासन ने स्कूलों को दिए थे। ट्रंप के शिक्षा मंत्री ने इस फैसले को खारिज करते हुए ट्रांसजेंडरों को शौचालय और लॉकर कक्ष के अलग इस्तेमाल की अनुमति खत्म कर दी है।
ओबामा ने गैर भेदभाव कानून की आवश्यक्ता जताते हुए स्कूलों में ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए उनकी रुचि के मुताबिक अलग से शौचालय बनाने की अनुमति दी थी। इसे अमेरिकी न्याय व शिक्षा मंत्रालय ने अपने संयुक्त पत्र में रद कर दिया है। बताया गया कि यह निर्देश महत्वपूर्ण रूप से और मनमाने ढंग से दिए गए थे।
इनमें राज्यों की प्राथमिक भूमिका के लिए न तो कोई सम्मान था और न ही स्थानीय स्कूलों में शिक्षा नीति स्थापित करने की छूट। अमेरिकी शिक्षामंत्री बेट्सी देवोस ने कहा कि ओबामा प्रशासन द्वारा जारी किए गए इस निर्देश ने कई कानूनी सवालों को भी जन्म दिया है।
ट्रांसजेंडर शौचालयों पर ओबामा के निर्देश
विपक्षी डेमोक्रेट सदस्यों की कड़ी प्रतिक्रिया के बीच ट्रंप प्रशासन ने ओबामा काल के दौरान जारी दिशानिर्देशों में कई खामियां बताईं। उसने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि वह ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए संघीय कानून के टाइटल-11 के तहत लैंगिक भेदभाव से सुरक्षित करने के नियम को वापस ले रहा है। कई अमेरिकी ट्रंप के इस रवैये को अमेरिका के पारंपरिक मूल्यों और सामाजिक प्रगतिशीलता के बीच टकराव मान रहे हैं। इस बीच ट्रांसजेंडरों ने आज व्हाइट हाउस के सामने एकत्रित होकर ट्रंप की इस कार्रवाई के प्रति विरोध भी जताया है।
ट्रांसजेंडर शौचालयों पर ओबामा के निर्देश
ओबामा ने मई-2016 में अमेरिका के निजी विद्यालयों को निर्देश दिए थे कि ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए अलग से शौचालय की सुविधा दी जाए। उन्होंने कहा था कि यदि उन्हें उनकी मर्जी के खिलाफ अन्य शौचालयों में जाने के लिए मजबूर किया गया तो विद्यालयों को दी जाने वाली वित्तीय मदद रोक दी जाएगी। ट्रंप प्रशासन द्वारा इस निर्देश को वापस लेने के बाद न्याय व शिक्षा विभाग इस पर कानूनी पहलुओं का अध्ययन कर रहे हैं।