{"_id":"5bd93007bdec2269724a7bac","slug":"donald-trump-reached-pittsburgh-synagogue-and-people-protested-against-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिट्सबर्ग सिनेगॉग पहुंचे ट्रंप, प्रदर्शनकारियों ने किया विरोध","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पिट्सबर्ग सिनेगॉग पहुंचे ट्रंप, प्रदर्शनकारियों ने किया विरोध
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
पिट्सबर्ग में प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप के खिलाफ नारेबाजी की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को पिट्सबर्ग के उस सिनेगॉग में पहुंचे जहां पिछले सप्ताहांत यहूदियों के खिलाफ हमले में 11 लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप के खिलाफ नारेबाजी की और साफ संदेश दिया कि राष्ट्रपति का वहां स्वागत नहीं है।
विज्ञापन
प्रदर्शन में शामिल लोगों के हाथों में तख्तियां थीं जिनपर लिखा था ‘‘प्रेसिडेंट हेट, लीव आवर स्टेट’, ‘ट्रंप, अब व्हाइट हाउस का राष्ट्रवाद छोड़ें’’ और ‘‘ट्रंप के झूठ जान लेते हैं।’’ प्रदर्शनकारी ‘ट्री ऑफ लाइफ’ सिनेगॉग के पास जमा हुए, जहां शनिवार को गोलीबारी हुई थी।
विज्ञापन
ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुश्नर के साथ यहां पहुंचे थे। कुश्नर यहूदी हैं। पिट्सबर्ग के स्किवरेल हिल में स्थित ट्री ऑफ लाइफ सिनेगॉग में शनिवार को हुए हमले में 11 लोग मारे गए थे। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया था। हमलावर ने पूछताछ में साफ-साफ कहा था कि वह सिर्फ यहूदियों को मारना चाहता था।
विज्ञापन