फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump raised name of her daughter Ivanka as american ambessador

निक्की की जगह अमेरिकी राजदूत के लिए ट्रंप ने बेटी इवांका का नाम आगे बढ़ाया

Thu, 11 Oct 2018 04:59 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 04:59 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump raised name of her daughter Ivanka as american ambessador

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की भारतीय मूल की राजदूत निक्की हेली के पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी बेटी इवांका ट्रंप को यह पद दिए जाने की कवायदें शुरू कर दी हैं। ट्रंप ने इवांका के हेली की जगह लेने की संभावनाओं को खारिज न करते हुए पत्रकारों से कहा कि हम कई लोगों के नामों पर विचार कर रहे हैं। यदि भाई-भतीजावाद की शिकायतें नहीं मिलें तो उनकी बेटी इवांका संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के तौर पर ‘प्रभावशाली’ साबित होंगी।

विज्ञापन


भारतवंशी निक्की हेली के इस साल के अंत तक पद छोड़ने के एलान ने अमेरिकी राजनयिक हलकों में पहले ही हैरानी बढ़ा रखी थी। जबकि इसके कुछ देर बाद ही ट्रंप द्वारा निक्की की जगह इवांका का नाम आगे बढ़ाने से देश में और भी हलचल बढ़ गई है। 

विज्ञापन

प्रभावशाली साबित होंगी इवांका : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘इवांका प्रभावशाली साबित होंगी। इसका परिवारवाद से कुछ लेना-देना नहीं है, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि जो लोग जानते हैं उन्हें मालूम है कि इवांका प्रभावशाली साबित होंगी। आप यह भी जानते हैं कि तब मुझ पर भाई-भतीजावाद के आरोप लगेंगे।’ 

बता दें कि इवांका और उनके पति जैरेड कुश्नर व्हाइट हाउस में शीर्ष स्तर पर अवैतनिक सलाहकार के रूप में काम करते हैं। अन्य कामों के अलावा कुश्नर को पश्चिम एशिया में शांति योजना तैयार करने का जिम्मा भी सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed