फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald trump praises india, says 'India doing well'

ट्रम्प ने की भारत की तारीफ, मोदी का नहीं लिया नाम

Wed, 27 Jan 2016 04:17 PM IST
Updated Wed, 27 Jan 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
Donald trump praises india, says 'India doing well'

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मदीवार की दौड़ में शामिल रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रम्प ने पहली बार भारत को लेकर कोई बात कही है।

विज्ञापन


उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत तेजी से प्रगति कर रहा है लेकिन कोई भी उसके बारे में उतनी बात नहीं कर रहा जितनी की जानी चाहिए। एक साक्षात्कार के दौरान ट्रम्प ने कहा, 'भारत बेहतर कर रहा है।'

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ में शामिल होने के बाद यह ऐसा पहला मौका है जब उन्होंने भारत का जिक्र किया। हालांकि, उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र नहीं किया। इस दौरान उन्होंने चीन, जापान और मेक्सिको का भी जिक्र किया।

विज्ञापन

अपने देश से निराश ट्रम्प

Donald trump praises india, says 'India doing well'

ट्रम्प ने कहा, 'यह चीन की शुरुआत है, यह भारत की शुरुआत है। भारत बेहतर कर रहा है लेकिन कोई उसके बारे में उतनी बात नहीं कर रहा।'

उन्होंने कहा इस देश (भारत) को देखिए। पूरी दुनिया इसकी ताकत का सम्मान करती है, वहीं कुछ उस पर हंसते भी हैं। उन्होंने भारत और चीन की अर्थव्यवस्था पर भी बात की। ट्रम्प ने कहा दुनिया के लोग चीन और भारत की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण से भी लोग इन दोनों देशों की बात कर रहे हैं। वहीं अमेरिका इसमें पीछे होता जा रहा है। यह हमारे लिए दुख की बात है। अमेरिका को काई इज्जत की नजर से नहीं देखता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed