फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump praised India in the United Nations General Assembly, warned Pakistan

संयुक्त राष्ट्र महासभा में ट्रंप ने की भारत की तारीफ, पाकिस्तान को दी चेतावनी

Wed, 26 Sep 2018 06:43 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 26 Sep 2018 06:43 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump praised India in the United Nations General Assembly, warned Pakistan

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की तारीफ की है। ट्रंप ने कहा कि गरीबों के लिए भारत ने कई सफल प्रयास किए हैं। ट्रंप ने भारत को 'फ्री सोसायटी' मानते हुए गरीबी पर सफलता पाने का श्रेय दिया, उन्होंने कहा कि भारत ने लाखों लोगों को सफलतापूर्वक गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें कार्यक्रम में बोलते हुए ट्रंप ने तेल उत्पादन को लेकर भी इसके बढ़ते दाम पर कड़ी आपत्ति जताई। इस कार्यक्रम में दुनिया के बड़े नेता शामिल हुए। 

विज्ञापन


इसी दौरान ट्रंप ने पाकिस्तान को चेतावनी भी दे डाली। अमेरिका से आर्थिक मदद दिए जाने के बावजूद आतंकवाद पर उसके रवैए से ट्रंप खासा नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि अमेरिका उसी की मदद करेगा जो उसका सम्मान करेगा। अपने भाषण में ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया के प्रमुख किम जोंग उन के साथ हुई अपनी बातचीत को भी सफल बताया। उन्होंने कहा कि अब नॉर्थ कोरिया से कोई मिसाइल उड़ती नहीं दिखती और अब वह अपने पड़ोसी देशों को धमकियां भी नहीं देता। 
विज्ञापन


ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध के अपने फैसले पर भी बोला। उन्होंने कहा कि प्रमुख तेल उत्पादक देशों (OPEC) से तेल उत्पादन बढ़ाने को कहा था, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। उनके इस रवैए से दुनिया का अनादर हुआ है। अपने संबोधन को खत्म करते हुए ट्रंप ने बाकी देशों की परंपराओं और मान्यताओं का सम्मान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अमेरिका किसी भी देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed