फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   donald trump on foreign policy

'सबसे पहले अमेरिका' की नीति पर चलेंगे: डोनाल्ड ट्रंप

Thu, 28 Apr 2016 03:23 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 28 Apr 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
donald trump on foreign policy
चुनाव में मिली बड़ी सफलता - फोटो : Reuters

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में आगे चल रहे डोनल्ड ट्रंप ने विस्तार से अपनी नीति पेश की है। पांच राज्यों के प्राइमरी चुनाव में क्लीन स्वीप के बाद ट्रंप ने कहा कि वो 'सबसे पहले अमेरिका' की नीति को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने राष्ट्रपति बराक ओबामा की विदेश नीति को 'पूरी तरह बर्बाद' क़रार दिया और कहा कि उनकी नीतियां लक्ष्यहीन हैं। पेन्सिलवेनिया, कनेक्टिकट, डेलावेर, रोड आईलैंड और मेरीलैंड में जीत दर्ज करने के बाद मंगलवार को ट्रंप ने ख़ुद को रिपब्लिकन पार्टी का संभावित उम्मीदवार बताया।

विज्ञापन


ख़ुद को इस्लामिक स्टेट कहने वाले चरमपंथी संगठन को चेतावनी देते हुए ट्रंप ने कहा कि अब आईएस के पास 'गिने चुने दिन बचे हैं।' ट्रंप ने कहा कि वो आईएस को कमज़ोर करने के लिए तेल तक उसकी पहुंच को ख़त्म कर देंगे। ट्रंप ने वादा किया कि वो रूस, चीन और दूसरे सहयोगियों को एक साथ लाने के लिए उनसे बात करेंगे।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि अमरीकी जिन देशों की रक्षा करता है, उन्हें इसकी एवज में अमेरिका को भुगतान करना चाहिए। "और अगर ऐसा नहीं हो सकता है तो ये देश अपना बचाव ख़ुद करें।" पिछले दिनों उन्होंने अमेरिका-जापान रिश्तों पर कहा था, "अगर हम पर हमला होता है तो हमें बचाने के लिए जापान नहीं आएगा, लेकिन अगर जापान पर हमला हुआ तो हम उसके साथ खड़े होंगे। और ये एक बड़ी समस्या है।" चीन के मामले में उन्होंने कहा कि उसके साथ संबंधों को ठीक करना होगा, लेकिन ऐसा वो कैसे करेंगे, ये उन्होंने नहीं बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed