{"_id":"5852e5814f1c1b5c49649b59","slug":"donald-trump-meets-silicon-valley-runners","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोनाल्ड ट्रंप ने सत्या नडेला समेत सिलिकॉन वैली के शीर्ष कार्यकारियों से की मुलाकात ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
डोनाल्ड ट्रंप ने सत्या नडेला समेत सिलिकॉन वैली के शीर्ष कार्यकारियों से की मुलाकात
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : Forbes
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को माइक्रोसॉफ्ट के भारतवंशी अमेरिकी सीईओ सत्या नडेला समेत सिलिकॉन वैली के शीर्ष कार्यकारियों से मुलाकात की। यह डोनाल्ड ट्रंप की कार्यकारियों के साथ पहली हाई प्रोफाइल बैठक है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप और इनके बीच गहरे मतभेद रहे हैं। हालांकि इस बैठक में ट्विटर को नहीं बुलाया गया और जुकरबर्ग जानबूझकर अनुपस्थित रहे। इस बैठक में जुकरबर्ग की ओर से शेरिल सैंडबर्ग ने हिस्सा लिया। ट्रंप टावर में सिलिकॉन वैली के कार्यकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा, ‘मैं आपकी मदद करने के लिए हूं, ताकि आप लोग और अच्छा कर सकें।’
विज्ञापन
मामले में ट्रंप के प्रवक्ता का कहना है कि यह ट्रंप की कार्यकारियों के साथ जारी रहने वाली बैठकों में से एक है। ट्रंप की ट्रांजिशन टीम के मुताबिक इस बैठक का मकसद अमेरिका में तकनीकी को बढ़ावा देना और ज्यादा नौकरियां पैदा करने के लिए बातचीत एवं भागीदारी शुरू करना है। इससे खासकर काम करने वाले अमेरिकियों को नौकरियां मिल सकेंगी। ट्रंप ने बैठक के दरम्यान दिग्गज कार्यकारियों के सामने खुले दिल से अपनी बात रखी और उनकी बात को दिलचस्पी के साथ सुना।
विज्ञापन
इस बैठक में नडेला के अलावा अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस, ओरेकल की सफ्रा काट्ज, एपल के टिम कुक, पलनटिर के एलेक्स कार्प, इंटेल के ब्रिअन जानिच, टेस्ला के इलोन मस्क, एल्फाबेट के लैरी पेज और एरिक एश्मिट, सिस्को के चुक रोबिन्स, आईबीएम के गिन्नी रोमटी समेत अन्य दिग्गज शामिल रहेे। इस बीच ट्रंप ने कार्यकारियों की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया में आपके जैसा कोई नहीं है। हम आपकी मदद करेंगे और आप मेरे लोगों को बुलाएंगे। आप मुझे बुला सकते हैं। इसमें कोई अंतर नहीं है। इस दौरान कारोबार करने में कंपनियों को हो रही दिक्कतों को दूर करने पर चर्चा हुई।