{"_id":"5bed90cabdec22693d122116","slug":"donald-trump-likely-to-meet-north-korean-leader-kim-jong-un-in-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 में हो सकती है ट्रंप-किम की मुलाकात, अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा- नहीं दोहराएंगे पिछली गलतियां","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
2019 में हो सकती है ट्रंप-किम की मुलाकात, अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा- नहीं दोहराएंगे पिछली गलतियां
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Nov 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
ट्रंप-किम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच 2019 में बैठक हो सकती है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने गुरुवार को इसके संकेत दिए। इस बीच उन्होंने कहा, बैठक के मद्देनजर हमारी सरकार पिछली गलतियों नहीं दोहराएगी जब वादे तोड़ दिए गए थे।
विज्ञापन
बता दें कि ट्रंप और किम के बीच इस साल के शुरुआत में सिंगापुर में ऐतिहासिक वार्ता हुई थी और परमाणु निरस्त्रीकरण समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। लेकिन बाद में इस समझौते को अस्पष्ट बताया गया। समझौते पर धीमी प्रगति हो रही है और दोनों देश अपने-अपने आधार पर इसका मतलब निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
पेंस ने कहा, ट्रंप-किम की दूसरी बैठक की योजना पर बातचीत चल रही है। फिलहाल माना जा रहा है कि बैठक अगले साल की पहली तारीख के बाद ही होगी। बैठक कब और कहां होगी, इस पर भी बातचीत जारी है।
विज्ञापन