{"_id":"5ab9c9b94f1c1b344e8b4859","slug":"donald-trump-lawyer-tells-adult-star-stormy-daniels-to-apologise","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के पॉर्न स्टार कनेक्शन पर बवाल, वकील ने की माफी की मांग ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप के पॉर्न स्टार कनेक्शन पर बवाल, वकील ने की माफी की मांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
Stormy Deneils- Trump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के गंभीर आरोपों के बाद ट्रंप के वकील ने माफी की मांग की है। फॉक्स न्यूज के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप के निजी वकील ने पॉर्न स्टार डेनियल्स को 'सीज एण्ड डीसिस्ट' लेटर भेजा है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि डेनियल्स ने हालही में एक टीवी पर दिये 60 मिनट के इंटरव्यू में अपने और ट्रंप के सेक्सुअल संबंधों के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने ट्रंप पर आरोप लगाया था कि उन्होंने बेटी के सामने उन्हें मारने की धमकी दिलवाई। इस मामले में ट्रंप के वकील ने डेनियल्स से माफी मांगने के लिए कहा है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि डेनियल्स ने कहा था कि 2006 में ट्रंप ने अपने सुइट में उनके साथ सेक्स किया था। जब उन्होंने इस कहानी को 2011 में 15 हजार डॉलर में एक मैगजीन को बेचने का निश्चय किया तब ट्रंप ने उन्हें बेटी के सामने जान के मारने की धमकी दिलवाई।
विज्ञापन
डेनियल्स ने बताया कि वह एक पार्किंग स्लॉट में अपनी बेटी के साथ फिटनेस क्लास में जाने के लिए खड़ी थीं तभी एक शख्स तेजी से उनकी ओर बढ़ा। उस शख्स ने कहा कि ट्रंप को अकेला छोड़ दो और उस स्टोरी को भूल जाओ।
जिसके बाद उस शख्स ने डेनियल्स की बेटी की ओर देखकर कहा- ये खूबसूरत लड़की अभी बहुत छोटी है, इसे बहुत बुरा लगेगा अगर इसकी मां को कुछ हो गया। उस शख्स ने डेनियल्स से कहा कि इसे खुली धमकी समझो।
डेनियल्स ने बताया कि वह बहुत डर गई थीं और कांप रही थीं। डेनियल्स ने यह भी बताया कि ट्रंप ने उनके साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाए थे जबकि वह खुद से 30 साल बड़े आदमी के लिए बिल्कुल भी आकर्षित नहीं थीं।