फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald trump is worried about impeachment us media claims

डोनाल्ड ट्रंप को सता रही महाभियोग की चिंता, अमेरिकी मीडिया का दावा

Tue, 11 Dec 2018 01:23 PM IST
भाषा, वॉशिंगटन
भाषा, वॉशिंगटन Updated Tue, 11 Dec 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
Donald trump is worried about impeachment us media claims
Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2016 के चुनाव अभियान के दौरान वित्तीय उल्लंघन करने के आरोपों को लेकर खुद पर महाभियोग चलने की आशंका प्रबल लग रही है। मीडिया में आई एक खबर में ऐसा दावा किया गया है। 

विज्ञापन


सदर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ न्यूयॉर्क में अभियोजकों द्वारा बड़ी संख्या में कानूनी दस्तावेज दाखिल किए जाने के बाद से हाल के दिनों में ट्रंप पर महाभियोग चलाए जाने संबंधी चर्चाएं जोर पकड़ रही थीं। इन दस्तावेजों में पहली बार यह आरोप लगाया गया कि ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने राष्ट्रपति के निर्देश पर काम किया था जब उन्होंने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान कानून तोड़ा था।
विज्ञापन


सीएनएन ने राष्ट्रपति के एक करीबी के हवाले से कहा कि ट्रंप ने चिंता जाहिर की है कि डेमोक्रेट्स के सत्ता में आने के बाद उनपर अभियोग चलाया जा सकता है।

ट्रंप आरोपों की एक पूरी श्रृंखला का सामना कर रहे हैं जो उनपर जांचकर्ताओं की एक टीम ने लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed