फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump is STRIPPED of an honorary degree

विरोध के बाद ट्रम्प से वापस ली गई मानद उपाधि

Thu, 10 Dec 2015 11:21 AM IST
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:21 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump is STRIPPED of an honorary degree

रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रम्प के मुस्लिमों पर दिए गए विवादित बयान के बाद स्कॉटिश विश्वविद्यालय ने उनको दी गई मानद उपाधि को वापस ले लिया है। हाल ही में ट्रम्प ने अमेरिका में मुस्लिमों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी।

विज्ञापन


ट्रम्प को साल 2010 में रॉबर्ट गॉर्डन विश्वविद्यालय (आरजीयू) ने डॉक्टरेट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मानद उपाधि से सम्मानित किया था। ट्रम्प का यह विवादित बयान कैलिफोर्निया में हुए एक हमले के बाद आया था जिसमें एक दंपत्ति ने अंधाधुंध फायरिंग कर 14 लोगों को मौत की नींद सुला दिया था। इस हमले में कई लोग घायल भी हुए थे।
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि ये दंपप्ति इस्लामिक स्टेट (आईएस) प्रमुख बगदादी के प्रति अपनी वफादारी जताते हुए एक फेसबुक पोस्ट भी किया था। इस खुलासे के बाद ट्रम्प ने अपने बयान में कहा था कि अमेरिका में 'मुस्लिमों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध' लगा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने वापस ली उपाधि

Donald Trump is STRIPPED of an honorary degree

उनके इस बयान के बाद उनकी जमकर आलोचना भी हुई। ट्रम्प के इस बयान के बाद एक ऑनलाइन याचिका दायर कर उनके इस विवादित बयान के लिए उनसे मानद सम्मान को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की अपील की गई थी।

इस हफ्ते दायर की गई इस याचिका पर 70 हजार से ज्यादा लोगों ने दस्तखत किए थे। जिसके बाद विश्वविद्यालय ने ट्रम्प को दी गई मानद उपाधि को वापल लेने का फैसला किया।

आरजीयू के प्रवक्ता ने बुधवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि, 'यूनिवर्सिटी ने डोनाल्ड ट्रम्प को दिए गए मानद उपाधि का वापस लेने का फैसला किया है।' विश्वविद्यालय ने कहा कि ट्रम्प का इस्लाम के प्रति जो नजरिया है वह उनके लोकाचार और मूल्यों के खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed