{"_id":"5a509dc84f1c1b5f078b4d92","slug":"donald-trump-is-ready-to-use-all-options-to-counter-pakistan-and-terrorism","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगड़ैल पाकिस्तान को सुधार के ही दम लेंगे डोनाल्ड ट्रंप, दे सकते हैं और बड़े झटके","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
बिगड़ैल पाकिस्तान को सुधार के ही दम लेंगे डोनाल्ड ट्रंप, दे सकते हैं और बड़े झटके
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 06 Jan 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के लिए नए साल 2018 की शुरूआत अच्छी नही रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साल के पहले ही दिन आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाते हुए उसको दी जाने वाली मदद पर लगाम लगाने की बात कही। जिसके बाद अमेरिका ने उसे दी जाने वाली 7 हजार करोड़ की सैन्य मदद पर रोक लगा दी।
लेकिन ट्रंप का गुस्सा आतंकवाद के पोषक देश पर अभी थमने का नाम नहीं ले रहा। व्हाइट हाउस के मुताबिक, अगर पाकिस्तान तालिबान और हक्कानी जैसे आतंकी नेटवर्क पर अंकुश नहीं लगाता तो अमेरिका के पास अन्य कई विकल्प मौजूद हैं।
ट्रंप प्रशासन के उच्च अधिकारी ने कहा 'पाकिस्तान से डील करने के लिए हमारे पास सैन्य मदद रोकने के अलावा भी कई अन्य विकल्प मौजूद हैं। लेकिन फिलहाल उन विकल्पों के बारे में नहीं बताया जा सकता। किसी को भी यह नहीं समझना चाहिए की हम कमजोर हैं, लेकिन फिर भी हम पाकिस्तान के साथ सहयोग चाहते हैं।'
विज्ञापन
बता दें कि अमेरिका की ओर से पाकिस्तान को दी जाने वाली 7 हजार करोड़ की सैन्य मदद पर पहले ही रोक दी गई है। अमेरिका ने कहा कि जब तक पाकिस्तान अफगान तालिबान और हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करता, तब तक सैन्य मदद को पूरी तरह रोक दिया गया है।
अमेरिका का आरोप है कि पाकिस्तान आज तक आतंक के खिलाफ लड़ाई को लेकर मूर्ख बनाता आया है। साथ ही वह तालिबान के खिलाफ एक्शन में फेल रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हिथर नॉर्ट ने कहा, "आज हम पाकिस्तान को दी जाने वाली सुरक्षा सहायता को निलंबित कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को तभी फंडिंग मिलेगी जब वह आतंकवादी संगठनों के खिलाफ सख्त एक्शन ले।