फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump is ready to stop all funding to Pakistan says Nikki Haley

पाकिस्तान को और बेचैन करेंगे ट्रंप, आतंकवाद पर नहीं चलेगा 'डबल गेम': निक्की हेली

Wed, 03 Jan 2018 05:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Jan 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump is ready to stop all funding to Pakistan says Nikki Haley
नए साल के पहले दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को दी जाने वाली वित्तीय मदद पर लगाम लगाने का ऐलान किया। यही नहीं इसके अगले ही दिन अमेरिका से पाक को मिलने वाली 1,624 करोड़ रुपये की सैन्य सहायता पर भी रोक लगा दी गई। लेकिन आतंकवाद के पोषक देश पाकिस्तान को अमेरिका कई और करारे झटके देने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने कहा कि 'आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान सालों से हमारे साथ 'डबल गेम' खेलता आ रहा है। एक वक्त पर वह हमारे साथ होता है तो दूसरी तरफ वह आतंकवाद को बढ़ावा देता है।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा 'पाकिस्तान का यह खेल अब ट्रंप प्रशासन के सामने नहीं चलेगा। आने वाले  दिनों में राष्ट्रपति और कड़े एक्शन ले सकते हैं।'

ट्रंप ने पाकिस्तान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा था कि इस देश ने हमें झूठ और फरेब के सिवाय कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर पिछले 15 वर्षों से वह हमसे 33 अरब डॉलर की आर्थिक मदद ले चुका है लेकिन अपनी जमीन का इस्तेमाल आतंकियों को सुरक्षित पनाहगाह देने में किया है। ऐसे देश को अब और आर्थिक मदद नहीं दी जा सकती।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नए साल के पहले दिन अपने पहले ट्वीट में पाकिस्तान के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा हमला बोलते हुए ट्रंप ने साफ संकेत दिया है कि पाकिस्तान को विदेशी आर्थिक मदद रोकी जा सकती है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘अमेरिका पिछले 15 वर्षों से मूर्खतापूर्ण तरीके से पाकिस्तान को 33 अरब डॉलर (लगभग 2145 अरब रुपये) से अधिक की आर्थिक मदद दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed