फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump in us presidential election,

डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में उतरे भारतीय मूल के अमेरिकी

Fri, 29 Jan 2016 01:37 AM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump in us presidential election,

भारतीय मूल के अमेरिकियों के एक समूह ने अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए अहम दावेदार डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया है।

विज्ञापन


समूह ने ट्रंप के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए एक पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (पीएसी) का गठन किया है। समूह का कहना है कि ट्रंप की नीतियों से भारतीय मूल के समुदाय के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।
विज्ञापन


अमेरिका में संघीय चुनाव आयोग में इस पीएसी को ‘इंडियन-अमेरिकन्स फॉर ट्रंप 2016’ नाम से पंजीकृत कराया गया है। इसका मकसद आगामी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के पक्ष में भारतीय मूल के अमेरिकियों का समर्थन जुटाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रचार करने के लिए गठित की पॉलिटिकल एक्शन कमेटी

Donald Trump in us presidential election,

पीएसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए डोनाल्ड ट्रंप का एजेंडा अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने, अमेरिका को विश्व मंच पर लाने, आतंकवाद को खत्म करने और शांति स्थापित करने पर केंद्रित है।

इसमें कहा गया है कि कई भारतीय मूल के अमेरिकियों का मानना है कि ट्रंप अमेरिका की आशा और अगले राष्ट्रपति चुनाव के लिए बेहतरीन उम्मीदवार हैं।

उन्होंने सभी अमेरिकियों से ट्रंप का समर्थन करने की अपील की है। उनका कहना है कि ट्रंप का समर्थन अमेरिका को महान बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed