फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump in us presidential election

अमेरिका के राष्ट्रपति पद की दौड़ में डोनाल्ड ट्रंप को बढ़त

Sun, 24 Jan 2016 10:21 AM IST
Updated Sun, 24 Jan 2016 10:21 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump in us presidential election

अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल रिपब्लिकन दावेदारों में रियल एस्टेट कारोबारी से राजनेता बने डोनाल्ड ट्रंप काफी बढ़त बनाए हुए हैं। एक नवीनतम सर्वे में कहा गया है कि ट्रंप के पीछे उनके नजदीकी प्रतिद्वंद्वी टेड क्रूज ही हैं, जो उनसे 14 फीसदी पीछे हैं। ट्रंप का नया चुनावी अभियान क्रूज के खिलाफ प्रचार करने पर केंद्रित तो होगा ही साथ में अवैध प्रवासन का भी मुद्दा होगा।

विज्ञापन


फॉक्स न्यूज ने बताया कि ट्रंप (69) को 34 फीसदी वोटरों के मत मिले हैं, जबकि क्रूज (45) को महज 20 फीसदी लोगों ने समर्थन दिया है। एक और रिपब्लिकन उम्मीदवार फ्लोरिडा के सीनेटर मार्को रूबियो भी वोट पाने के मामले में दहाई के अंक में पहुंचने में कामयाब रहे हैं। उन्हें 11 फीसदी वोट मिले हैं।
विज्ञापन


सर्वे में  बेन कार्सन चौथे स्थान पर हैं, जिन्हें आठ फीसदी वोट मिले। इस महीने की शुरुआत में भी ट्रंप लोकप्रियता के मामले में आगे रहे थे। उन्हें 35 फीसदी मत मिले थे, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी इस बार की तरह ही क्रूज थे, जिन्हें 20 फीसदी मत हासिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रूज पर साधा निशाना

Donald Trump in us presidential election

देशभर में लोकप्रियता के मामले में हर सर्वे में अपने करीब रहने वाले निकटतम प्रतिद्वंद्वी क्रूज पर ट्रंप ने निशाना साधा है। ट्रंप ने ट्विटर पर टेक्सास के सीनेटर क्रूज पर हमला बोलते हुए उनकी ईमानदारी पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया,‘क्या क्रूज ईमानदार हैं?

वह वॉल स्ट्रीट के इशारे पर चल रहे हैं और उन्हें गोल्डमैन सैक्स/सिटी से कम लोन पर पैसा मिलता रहा है। उन्होंने न तो कानूनी तौर पर अपनी संपत्तियों की जानकारी दी और न ही बेची गई संपत्तियों के बारे में कोई जानकारी।’

एक और ट्वीट में तो उन्होंने क्रूज की नागरिकता पर ही सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि क्रूज ने बतौर सीनेटर रहते हुए अपनी कनाडाई नागरिकता नहीं छोड़ी है। ट्रंप ने कटाक्ष किया क्रूज कनाडाई प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed