फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump imposed a fine of 60 billion dollars on China

ट्रंप का चीन पर 60 अरब डॉलर का शुल्क, व्यापार गोपनीयता व तकनीकी चोरी पर लगाया आर्थिक दंड

Fri, 23 Mar 2018 05:35 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन Updated Fri, 23 Mar 2018 05:35 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump imposed a fine of 60 billion dollars on China
डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को चीन के खिलाफ व्यापार गोपनीयता और तकनीकी की चोरी के लिए आर्थिक दंड के रूप में 60 अरब डॉलर के वार्षिक शुल्क का ऐलान कर दिया। 
विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन का मानना है कि चीन ने अमेरिकी कंपनियों की अरबों की कमाई को लूट और हजारों नौकरियों को खत्म कर दिया। ट्रंप ने व्हाइट हाउस के राजनयिक कक्ष में चीन पर लगाए गए शुल्क की घोषणा के दौरान कहा, 'जैसे के साथ तैसा। यानि अगर वह हमसे वसूलेंगे, तो हम भी ऐसा ही करेंगे।' ट्रंप के इस कदम को लेकर वैश्विक व्यापार में तनाव बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन


दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते आर्थिक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ ट्रंप का यह अब तक का सबसे आक्रामक कदम होगा। व्हाइट हाउस प्रवक्ता राज शाह के मुताबिक ये प्रतिबंध अमेरिकी बौद्धिक संपदा की चोरी के मामले में लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि अमेरिकी कंपनियों को चीन अपनी सरकारी कंपनियों के साथ बौद्धिक संपदा साझा करने के लिए मजबूर कर रहा है। इससे निपटने को चीन के साथ होने वाले स्टील व एल्युमीनियम आयात पर 100 से ज्यादा श्रेणियों में चीनी निवेश को अमेरिका प्रतिबंधित करेगा। इनमें जूते व कपड़े से लेकर इलेक्ट्रॉनिक आयटम तक सारे सामान शामिल हैं। 

चीन की महत्वाकांक्षी औद्योगिक नीति को रोकने के लिए चीनी निवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए ट्रंप अपने वित्त मंत्रालय को निर्देश देंगे। इस आक्रामक कदम का मकसद बौद्धिक संपदा और मोबाइल तकनीकी जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों पर नियंत्रण करना है।

अपने चुनावी अभियान में ट्रंप ने चीन को आर्थिक दुश्मन करार देते हुए चीन को अमेरिकी नीतियों का इतना फायदा उठाने वाला देश बताया था जितना इतिहास में किसी ने नहीं उठाया। ट्रंप यह जानने के बावजूद यह कार्रवाई कर रहे हैं कि उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए उन्हें चीनी समर्थन की जरूरत है।

अमेरिका के लिए खतरा है चीन से व्यापार युद्ध

Donald Trump imposed a fine of 60 billion dollars on China
शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ जरूरी कदम उठाएगा चीन

अमेरिका द्वारा बौद्धिक संपदा की चोरी के एवज में बीजिंग के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा को लेकर चीन ने चेतावनी दी है। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि ट्रंप के इस कदम पर चीन खामोश नहीं बैठेगा। वह निश्चित रूप से इन प्रतिबंधों के खिलाफ अपने कानूनी अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगा। चीन ने ट्रंप को कहा है कि वह इस मुद्दे पर भावुक होकर कोई कदम न उठाएं, क्योंकि प्रतिबंधों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में वह अमेरिकी कृषि निर्यात को सीमित कर सकता है।

अमेरिका के लिए खतरा है चीन से व्यापार युद्ध

अमेरिका और चीन के बीच 2016 में व्यापार 579 अरब डॉलर रहा। इसमें चीन ने अमेरिका से 115.8 अरब डॉलर का सामान आयात किया जबकि अमेरिका ने चीन से 462.8 अरब डॉलर का सामान मंगाया।

पिछले साल अमेरिका ने चीन के साथ 375 अरब डॉलर का घाटा उठाया हालांकि चीन को होने वाले अमेरिकी निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिली। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जोरोम पॉवेल ने कहा कि चीन से साथ व्यापार युद्ध की संभावनाएं अमेरिका के लिए बढ़ता खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed