फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   donald trump get support base from hindu, muslim and sikh।

ट्रंप के समर्थन में उतरे हिंदू, मुस्लिम और सिख

Tue, 08 Mar 2016 03:08 PM IST
बीबीसी/अमेरिका
बीबीसी/अमेरिका Updated Tue, 08 Mar 2016 03:08 PM IST
विज्ञापन
donald trump get support base from hindu, muslim and sikh।
डॉनल्ड ट्रंप को कई हिंदू संगठनों का साथ मिल रहा - फोटो : Reuters
रिपब्लिकन रेस में सबसे आगे चल रहे डॉनल्ड ट्रंप एक मुसलमान विरोधी और सिर्फ गोरे लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले उम्मीदवार की तरह नजर आए हैं, लेकिन अब कुछ हिंदू, मुसलमान और सिख उनके समर्थन में आकर इस छवि को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं। एक हिंदू संगठन ने तो जोश में आकर ट्रंप को देवी-देवताओं के करीब ला खड़ा किया है। हिंदूज फॉर ट्रंप (Hindus For Trump) के नाम से अपना फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल चला रहे इस गुट ने ट्रंप को ब्रम्हा या विष्णु की तरह दिखाने की कोशिश की है। ट्रंप को योग की मुद्रा में कमल के फूल पर बैठा दिखाया है जिस पर “ओम” का निशान बना हुआ है। 
विज्ञापन


उनके फेसबुक पन्ने पर ट्रंप से “नफरत करनेवालों” के लिए एक पैगाम भी है जिसमें कहा गया है: “ट्रंप अमरीका को फिर से महान बनाने का वादा कर रहे हैं।" इसका मतलब है और नौकरियां, युद्ध की कम बातें, मजबूत अर्थव्यवस्था, सुरक्षित सीमाएं और कानूनी रूप से यहां आए लोगों के लिए बेहतर ज‌िंदगी। वो जीतने जा रहे हैं और आप इतिहास के गलत पक्ष के साथ खड़े हैं।” अमेरिका में हिंदुओं के अधिकारों के लिए काम करनेवाली संस्था हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन का कहना है कि एक गैर-सरकारी संस्था होने के नाते वो किसी उम्मीदवार का समर्थन नहीं करते। लेकिन ट्रंप को एक हिंदू देवता की तरह दिखाए जाने के खिलाफ उनके पास कई शिकायतें आई हैं। संस्था के एक प्रवक्ता जय कंसारा ने बीबीसी को बताया कि हमलोगों ने इस संगठन को उनके ट्विटर हैंडल पर अपनी चिंताओं से वाकिफ करवाया है लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला है।”
विज्ञापन


facebook for social marketing
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अंदाजा है कि अमेरिका में हिंदुओं की आबादी बीस से पच्चीस लाख तक है। न्यू जर्सी में रहनेवाले भारतीय मूल के कुछ अमेरिकी भी ट्रंप के समर्थन में आए हैं लेकिन वो उसे एक हिंदू गुट नहीं बल्कि भारतीय मूल के अमरीकी गुट की तरह पेश कर रहे हैं। “इंडियन अमेरिकन फॉर ट्रंप 2016” (Indian Americans For trump 2016) नामक इस गुट के एक सदस्य सुधीर पारिख का कहना है कि वो ट्रंप का समर्थन इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनमें रिपबलिकंस और डेमौक्रैट्स दोनों ही के साथ काम करने की काबिलियत है। सुधीर पारिख एक कामयाब डॉक्टर हैं और पारिख वर्ल्ड मीडिया, जो कई छोटे-छोटे अखबार निकालता है, के मालिक भी हैं। कहते हैं, “अब ट्रंप को रोकना मुश्किल है। " हमारे समुदाय में से ज्यादातर लोग हिलेरी क्लिंटन का साथ दे रहे हैं और ऐसे में जरूरी है कि कोई दूसरे पक्ष के साथ भी खड़ा हो जिससे हमारे हितों की रक्षा हो सके और वाशिंगटन तक हमारी पहुंच बनी रहे।”

us presidential election 2016

भारतीय उपमहाद्वीप से यहां आकर बसे ज़्यादातर लोग डेमोक्रैट्स के साथ रहे हैं लेकिन अक्सर वो पार्टी से हटकर उम्मीदवार की तरफ झुके हैं। मिसाल के तौर पर जॉर्ज डब्ल्यू बुश भारतीयों के बीच काफ़ी लोकप्रिय थे क्योंकि उन्होंने भारत के साथ परमाणु समझौते की एक तरह से नींव रखी थी। सुधीर पारिख कहते हैं कि उनका गुट हिंदुओँ का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहा लेकिन कई हिंदू संगठनों का उन्हें साथ मिल रहा है। तो वजह क्या है कि हिंदू ट्रंप का साथ दे रहे हैं? पारिख कहते हैं, “हो सकता है कि ट्रंप ने मुसलमानों के खिलाफ जो बयान दिया है वो उन्हें पसंद आया हो लेकिन वो एकमात्र कारण हो ऐसा नहीं है।” ट्रंप ने अपनी रैलियों में सभी मुसलमानों के अमरीका में घुसने पर तबतक रोक लगाए जाने की वकालत की है “जबतक ये पता नहीं चल जाए कि ये माजरा क्या है।"


George W Bush

इस बयान की दुनिया भर में आलोचना हुई है लेकिन ट्रंप के समर्थन में उतरे एक मुसलमान गुट ने कहा है कि उनके बयानों को मीडिया ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी साजिद तरार खुद को अमेरिकन मुस्लिम्स फॉर ट्रंप (American Muslims for Trump) कहनेवाले इस गुट के संस्थापक हैं। उनका कहना है कि ट्रंप सीरिया जैसे देशों से अमेरिका आने की कोशिश कर रहे शर्णार्थियों के लिए जिस तरह की सख्त जांच प्रक्रिया की बात कर रहे हैं वो पूरी तरह से उसके हक में हैं। कहते हैं, “मैं खुद भी एक अमेरिकी हूं और मेरी समझ से सबसे ऊपर अमेरिका को रखने की जरूरत हैं। मैं नहीं चाहता हूं कि कोई भी यहां घुस आए और अमेरिका के खिलाफ काम करे।” उनका कहना है कि ट्रंप ने अमेरिकी लोकतंत्र को एक नई दिशा देने की कोशिश की है क्योंकि वो अपने चुनाव प्रचार में न तो किसी का पैसा ले रहे हैं और न ही अपना मतलब निकालने की कोशिश कर रहे किसी गुट का साथ दे रहे हैं।

Social Media

इंदौर से तीस साल पहले अमेरिका आकर बसे जसदीप सिंह की सोच उनसे मिलती-जुलती है। उन्होंने अमेरिकन सिख्स फॉर ट्रंप (American Sikhs for Trump) की शुरूआत की है।
कहते हैं, “तीस साल पहले जो अमेरिका मैने देखा था वो अब नहीं नजर आता। ट्रंप अमेरिका को फिर से महान बनाने की बात कर रहे हैं और मैं पूरी तरह से उनके साथ हूं।” उनका कहना है ट्रंप कानूनी तरीके से अमेरिका आनेवालों का विरोध नहीं कर रहे, वो सिर्फ गैर-कानूनी तरीके से यहां आए लोगों के खिलाफ हैं। सिंह का कहना है, “उनका भारत समेत दुनिया भर के देशों में कारोबार है। वो दूसरे देशों और संस्कृतियों को जितना बेहतर समझते हैं उतना कोई उम्मीदवार नहीं समझता।” ज्यादादातर अमरीकी सिख या मुसलमान जसदीप सिंह या साजिद तरार की बातों से शायद ही सहमत हों और दोनों को इस बात का एहसास भी है। लेकिन उनका कहना है कि ट्रंप जब रिपबलिकन उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे तब लोगों को समझ में आएगा कि जो बातें वो कर रहे हैं वो गलत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed