फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump first veto on Congress Bill against mexico border wall

ट्रंप ने कांग्रेस के विधेयक पर लगाया पहला वीटो, मेक्सिको की सीमा पर दीवार बनी वजह

Sun, 17 Mar 2019 01:02 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 17 Mar 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump first veto on Congress Bill against mexico border wall
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : Instagram

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिणी मेक्सिको सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल की अपनी घोषणा के विरुद्ध पारित एक बिल को पलटने के लिए पहली बार वीटो का इस्तेमाल किया। अमेरिकी संसद ‘कांग्रेस’ द्वारा सीनेट में प्रस्ताव पारित किए जाने के एक दिन बाद ही ट्रंप ने इसके खिलाफ वीटो पर हस्ताक्षर करते हुए कहा, ‘हम तत्काल दीवार का निर्माण कर रहे हैं।’

विज्ञापन


अटार्नी जनरल विलियम बार और गृह सुरक्षा मंत्री कर्स्टजेन नीलसन वीटो पर हस्ताक्षर के दौरान उनके साथ थे। नीलसन ने कहा, इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता कि यह आपातकाल की स्थिति है। वीटो के बाद विधेयक कांग्रेस के पास लौट गया है, जहां आने वाले सप्ताहों में प्रतिनिधि सभा द्वारा इसे फिर से उठाने के संभावना है। लेकिन वीटो के कारण अब आपातकाल के खिलाफ कांग्रेस का प्रस्ताव केवल प्रतीकात्मक ही रह जाएगा, क्योंकि विरोधियों के पास वीटो को पलटने के लिए दो-तिहाई बहुमत नहीं है। 
विज्ञापन


इस तरह से ट्रंप अब मेक्सिको की सीमा पर दीवार के लिए धन देने की घोषणा का उपयोग करने में सक्षम हो जाएंगे, जिसके लिए कांग्रेस ने बजट में धन आवंटित करने से इनकार कर दिया था। प्रतिनिधि सभा पहले ही पिछले महीने प्रस्ताव के लिए मतदान कर चुकी थी और यह ट्रंप के पास वीटो के लिए जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने संविधान का निरादर किया : नैंसी

सदन की डेमोक्रेट अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप की आपातकाल की घोषणा गैरकानूनी ताकत हासिल करती है, जो संविधान का निरादर है। वर्ष 2012 में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार रह चुके सीनेटर मिट रोमनी ने आपातकाल पर वोट देने से पहले कहा कि वह इस धोखे को लेकर वाकई चिंतित हैं, क्योंकि राष्ट्रपति इसका दुरुपयोग कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह सीमा सुरक्षा बढ़ाने के खिलाफ नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed