{"_id":"5b7d015b42c79246353bb09f","slug":"donald-trump-ex-campaign-chief-manafort-guilty-of-multiple-fraud-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप प्रचार अभियान के पूर्व अध्यक्ष मैनफोर्ट आठ आरोपों में दोषी करार, जाएंगे जेल","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप प्रचार अभियान के पूर्व अध्यक्ष मैनफोर्ट आठ आरोपों में दोषी करार, जाएंगे जेल
भाषा, एलेक्जेंड्रिया (अमेरिका)
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के प्रमुख रहे पॉल मैनफोर्ट को अदालत ने वित्तीय अपराध के आठ मामलों में दोषी पाया है। राष्ट्रपति ट्रंप के अभियान की जांच कर रहे अभियोजक के लिए यह पहली अदालती जीत है। दस अन्य मामलों पर ज्यूरी में सहमति नहीं बन पाने के कारण जज ने उन्हें खारिज कर दिया।
विज्ञापन
कल आया यह फैसला व्हाइट हाउस के लिए बहुत बुरी खबर है क्योंकि न्यूयॉर्क में चल रहे एक अन्य मामले में राष्ट्रपति के पूर्व वकील माइक कोहेन ने अपना दोष स्वीकार कर लिया है। ज्यूरी ने मैनफोर्ट के खिलाफ लगे कर चोरी और बैंक धोखाधड़ी के मामलों पर चार दिन विचार करने के बाद यह फैसला दिया है। इस फैसले के बाद मैनफोर्ट का कुछ वर्षों के लिए जेल जाना लगभग तय हो गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही ट्रंप अभियान में धांधली की जांच कर रहे विशेष अभियोजक रॉबर्ट मूलर की टीम को यह पहली जीत मिली है। हालांकि, मैनफोर्ट के खिलाफ फैसले के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या राष्ट्रपति ट्रंप उनके लिए क्षमा की मांग करेंगे।
विज्ञापन