{"_id":"5bfcfd31bdec2241bf449825","slug":"donald-trump-does-not-believe-its-government-climate-change-warning","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप को नहीं है अपनी सरकार की ही रिपोर्ट पर भरोसा, कहा- मैं नहीं मानता","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप को नहीं है अपनी सरकार की ही रिपोर्ट पर भरोसा, कहा- मैं नहीं मानता
भाषा, वाशिंगटन
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वह अपनी सरकार की पिछले सप्ताह की उस रिपोर्ट पर विश्वास नहीं करते जिसमें चेतावनी दी गई थी कि अगर कार्बन उत्सर्जन पर रोक नहीं लगाई गई और जलवायु परिवर्तन जारी रहा तो भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा, ‘‘मुझे इस पर विश्वास नहीं है’’ साथ ही कहा कि अमेरिका कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के कदम तब तक नहीं उठाएगा जब तक अन्य देश ऐसा कोई कदम नहीं उठाते। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रिपोर्ट का कुछ हिस्सा पढ़ा है। हालांकि उन्होंने नेशनल क्लाइमेट असेस्मेंट की उस चेतावनी को खारिज किया जिसमें कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन के कारण सदी के अंत तक खरबों डॉलर का नुकसान उठाना पड़ेगा ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा,‘‘ नहीं, नहीं, मैं इस पर विश्वास नहीं करता।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘इस वक्त हम जितने साफ हैं उतने पहले कभी नहीं रहे, और यह मेरे लिए सबसे अहम है। लेकिन अगर हम साफ हैं और पृथ्वी पर बाकी जगह गंदगी है तो यह अच्छी बात नहीं है। तो मैं स्वच्छ हवा चाहता हूं, स्वच्छ जल चाहता हूं।’’
विज्ञापन