फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump demands California return $3.5 billion from high-speed rail project

दीवार निर्माण पर अड़े ट्रंप ने बुलेट ट्रेन से खींचे हाथ, कैलिफोर्निया रेल को दी रकम वापस मांगी

Wed, 20 Feb 2019 05:29 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: तिवारी अभिषेक Updated Wed, 20 Feb 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump demands California return $3.5 billion from high-speed rail project
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Instagram

अमेरिका में व्हाइट हाउस और देश के सबसे अहम राज्य कैलिफोर्निया के बीच राष्ट्रपति ट्रंप के मेक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण और प्रांत में बुलेट ट्रेन को लेकर मतभेद गहरा गए हैं। कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम द्वारा राष्ट्रपति के राष्ट्रीय आपातकाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर ट्रंप ने राज्य में हाई स्पीड रेल के लिए जारी किए गए 3.5 अरब डॉलर वापस लेने की योजना बनाई है। जबकि न्यूसम ने ट्रंप प्रशासन को यह राशि वापस करने से साफ इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि ट्रंप द्वारा लगाए गए राष्ट्रीय आपातकाल के खिलाफ संघीय अदालत का दरवाजा खटखटाने वाले 16 राज्यों का नेतृत्व कैलिफोर्निया कर रहा है। इसीलिए ट्रंप ने कैलिफोर्निया के खिलाफ कदम उठाने की कार्रवाई करने का मन बनाया है। हालांकि गवर्नर गैविन न्यूसम ने ट्रंप प्रशासन की इस योजना पर स्पष्ट कर दिया है कि वे संघीय सरकार को एक डॉलर भी नहीं लौटाएंगे। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ, ट्रंप ने कैलिफोर्निया बुलेट ट्रेन के लिए साढ़े तीन अरब डॉलर की दी गई मदद से हाथ खींचते हुए बुलेट ट्रेन अथॉरिटी के अध्यक्ष को सीधे एक पत्र लिखकर राशि लौटाने की मांग की है। ट्रंप ने इसके अलावा 9290 लाख डॉलर की मदद भी रोक दी है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम ने इसे बदले की कार्रवाई बताया है। यह बुलेट ट्रेन सैन-फ्रांसिस्को से लॉस एंजिलिस के बीच बनाई जा रही है, जिसे डेमोक्रेटिक पार्टी के बहुमत वाला कैलिफोर्निया प्रशासन एक सपना मानकर चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप को कार्रवाई का अधिकार नहीं

कैलिफोर्निया में बुलेट ट्रेन को लेकर शुरू हुई नई जंग के बाद अमेरिका के तीन राज्य कनेक्टिकट, इलिनोइस और नेवादा ने भी राष्ट्रपति के फैसले का विरोध किया है। जबकि हवाना के अटॉर्नी जनरल ने कहा है कि ट्रंप किसी भी राज्य को नई मदद तो रोक सकते हैं लेकिन जारी हो चुकी मदद राशि को वापस नहीं मांग सकते हैं। कैलिफोर्निया के गवर्नर ने भी कहा है कि ट्रंप के इस फैसले के बावजूद वे अदालत जाने के फैसले से पीछे हटने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed