फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump defends Judge Brett Kavanaugh against allegations of sexual assault

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे सुप्रीम कोर्ट के नामित जज का बचाव किया

Tue, 18 Sep 2018 10:11 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 18 Sep 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump defends Judge Brett Kavanaugh against allegations of sexual assault
डोनाल्ड ट्रंप, ब्रेट कावानाह्
अमेरिकी चुनाव अभियान के दौरान यौन शोषण के आरोपों का सामना कर चुके राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे और सुप्रीम कोर्ट में जज पद के लिए नामित ब्रेट कावानाह् का बचाव किया है। ट्रंप ने कहा कि कावानाह् एक अच्छे इंसान हैं। ट्रंप ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें बेबुनियाद बताया था। 
विज्ञापन


बता दें कि कावानाह् पर एक महिला प्रोफेसर ने आरोप लगाया है कि 1982 में हाई स्कूल के दौरान एक पार्टी में कावानाह् ने उनके कपड़े उतारने की कोशिश की थी। 

इस बीच, ट्रंप ने यह माना है कि अब सुप्रीम कोर्ट में जज पद के लिए कावानाह् के नाम की पुष्टि होने में देरी हो सकती है क्योंकि संसद पर उनके खिलाफ लगे यौन शोषण के आरोपों की सुनवाई करने का दबाव बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


ओवल ऑफिस से ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि जज कावानाह् उन बेहतरीन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें वह जानते हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘उनके रिकॉर्ड में कभी कोई दाग नहीं रहा।’’ 

वहीं, उन्होंने इन बातों को ‘हास्यास्पद’ बताया कि कावानाह् अपना नाम वापस ले सकते हैं। 

ट्रंप ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह रास्ते पर हैं, और बिलकुल सही रास्ते पर हैं। यदि इसमें कोई देरी होती भी है, तो होने दें।’’ 

हालांकि, ट्रंप ने कावानाह् के खिलाफ सोमवार को यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर क्रिस्टिन बी. फोर्ड के दावों पर कोई सीधी टिप्पणी नहीं की। फोर्ड का आरोप है कि 1982 में हाई स्कूल के दौरान एक पार्टी में कावानाह् ने उनके कपड़े उतारने की कोशिश की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फोर्ड के वकील ने सोमवार को कहा कि उनकी मुव्वकिल अपने दावों पर शपथ के साथ बयान देने को तैयार है। इसके बाद विपक्षी डेमोक्रेट्स और सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी के कुछ सदस्यों ने भी सीनेट की न्यायिक समिति से कावानाह् की नियुक्ति पर गुरुवार को होने वाली सुनवाई टालने का अनुरोध किया। 

हालांकि, कावानाह् ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और कहा कि वह आरोपों पर जवाब देने के लिए समिति के समक्ष पेश होने को तैयार हैं।  (इनपुट:एएफपी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed